ग्राउंड रिपोर्ट

प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, किसान निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर : अपनी मांग को लेकर चौसा में किसान लंबे समय से धरने पर बैठे है. इसी क्रम में चौसा के आंदोलनरत प्रभावित किसानों के द्वारा ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की गई थी .जिसको प्रशासन ने अपनी अनुमति नहीं दी. इसके बावजूद भी प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा के द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी .जानकारी देते हुए मोर्चा के किसान नेता सत्येंद्र नारायण तिवारी ने बताया कि रैली हर हाल में निकलेगी. उन्होंने कहा कि रैली के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. रैली का आव्हान देश के जाने-माने किसान नेता राकेश टिकैत ने उस दौरान

किया था जब वह बक्सर के बनारपुर में चल रहे आंदोलन में शिरकत किए थे . हालांकि इस मामले पर बक्सर एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली के लिए जो आवेदन आए थे जिसमे पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं थी ऐसी स्थिति में उन्हें रैली की अनुमति नही दी गई.
अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि जिला पदाधिकारी को किसानों के द्वारा एक पत्र दिया गया था जिसमें यह बताया गया था कि उनके द्वारा बनारपुर से किला मैदान तक ट्रैक्टर रैली निकाली जानी है.

लेकिन इसमें यह नहीं बताया जा सका था कि कितनी संख्या में ट्रैक्टर इस रैली में शामिल रहे हैं और कितने ट्रैक्टरों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाया होगा और यह भी नहीं बताया गया था कि ट्रैक्टर के मालिक के नाम तथा उनके निबंधन संख्या क्या है. ऐसी स्थिति में दुर्भाग्यवश यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी जवाबदेही प्रशासन कैसे तय करेगा. यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है ऐसे में आयोजकों को पत्र लिखकर उनसे सभी जरूरी सूचनाएं मांगी गई है. बताते चले की आज राष्ट्रीय पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है तथा आम नागरिकों की सुरक्षा तथा विधि-व्यवस्था का पूरा ख्याल रखना प्रशासन की जिम्मेवारी होती है.

Comment here