ग्राउंड रिपोर्ट

डुमराव विधायक डॉ अजीत कुशवाहा ने लिया कई विभागों का जायजा

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: भाकपा-माले के डुमराँव विधायक अजीत कुमार सिंह ने डुमराँव प्रखण्ड मुख्यालय कैम्पस स्थित प्रखण्ड कार्यालय, अंचल कार्यालय, निबंधन कार्यालय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरिक्षण किया . निरीक्षण में उपस्थित लोगों से सम्बंधित कार्यालयों से काम कराने में आने वाली समस्याओं के बारे में पूछताछ किया तथा अधिकारियों को समस्या का निदान करने का निर्देश दिया. रजिस्ट्री ऑफिस में उपस्थित रजिस्ट्री कराने आये लोगों ने तथा कातिबों ने विधायक से बैठने के लिए भवन या शेड बनवाने की मांग की. धुप व बरसात में भवन या शेड नहीं होने के कारण रजिस्ट्री के लिए आने वाले डुमराँव अनुमंडल के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इस सम्बन्ध में विधायक द्वारा जिला अधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से इसके समाधान के लिए बात किया गया . जिला अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्री ऑफिस के पास जर्जर भवन को तोड़ कर वहाँ नया भवन बनाने का प्रस्ताव पर काम हो रहा है. जल्द ही वहां नया भवन एवं अन्य शेड का निर्माण कराया जायेगा .प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय पर स्थित RTPS काउंटर को समय से संचालित करने तथा सम्मान पूर्वक लोक हित में कार्य करने का निर्देश कार्यपालक सहायकों को दिया. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं का भी निरिक्षण किया गया.

विधायक ने स्वास्थ्य केन्द्र पर लगे परिवार नियोजन का उद्घाटन भी किया. साथ ही आम जनता से अपील किया कि क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में काफी सुधार किया गया है. स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत सभी डॉक्टर बेहद काबिल एवं अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं. लोगों को चाहिए कि वे सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज कराये . सरकारी अस्पतालों में काफी हद तक दवाएं भी उपलब्ध हैं. विधायक ने डॉक्टरों से आग्रह किया कि वे ही दवाएं लिखें जो सरकारी अस्पताल में उपलब्ध हों और कम से कम दवाएं बाहर से मरीजों को खरीदना पड़ें. सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दन्त चिकित्सकों के बहाली की भी मांग विधानसभा में उठायी गयी हैं, जिससे दन्त से सम्बंधित बिमारियों का भी इलाज हो सकेगा. अभी भी ये सुविधा सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है . निरिक्षण के दौरान भाकपा माले नेता नीरज यादव, सुरेन्द्र प्रसाद व अन्य उपस्थित थे.

Comment here