द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: जिले के बिगड़ती विधि व्यवस्था की समीक्षा करने आज अचानक बक्सर पहुँचे डीआईजी नवीनचंद्र झा बक्सर एसपी कार्यलय में अधिकारियो का जमकर फटकार लगाया. इस दौरान लापरवाह अधिकारियो को चेतावनी देते हुए कहा कि रामनवमी, चैती छठ, रामजान के पर्व के दौरान सभी डीएसपी से लेकर थानेदार तक एलर्ट रहे. जिसके भी इलाके में शांतिभंग हुई उसका खैर नही. अप्रैल महीने में फिर आऊंगा विधिवत समीक्षा करूँगा. जब आम लोगों की सुरक्षा देने वाली बक्सर पुलिस खुद ही असुरक्षित है. बताते चले कि आम लोगो के घरों पर हाथ साफ करते करते चोरो का मनोबल इतना बढ़ गया है कि, डीएसपी मुख्यालय के घर से भी इन्वर्टर की चोरी कर ली. हालांकि पुलिस ने उसे 3 घण्टे के अंदर बरामद कर 3 चोरो को भी गिरफ्तार कर लिया. वही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बोक्सा गांव में फरवरी माह में ही चोरी की घटना होने के बाद भी पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद उसे छोड़ दिया जिसके बाद से लोगो में आक्रोश देखा गया.
बैठक के दौरान डीआईजी नवीनचंद्र झा से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि यह कैसी पुलिंसिंग है जंहा डीएसपी मुख्यालय के घर मे चोरी हो जाती है तो पुलिस तीन घण्टे में चोर को समान के साथ गिरफ्तार कर लेती है लेकिन एक आम आदमी महीनों से कार्यालय का चक्कर लगा रहा है. जांच के आधार पर पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसे छोड़ देती है तो लोग अपने आप को सुरक्षित कैसे माने. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नही थी .


जिस थानेदार ने हिरासत में लेकर संदिग्ध को छोड़ दिया वह थानेदार, थानेदारी के लायक नही है. अप्रैल माह में आऊंगा तो हत्या, चोरी, समेत जितने भी आपराधिक मामले है उसका समीक्षा करने के साथ ही लापरवाह अधिकारियो पर भी कार्रवाई करूँगा. गौरतलब है कि जनवरी माह से लेकर अब तक जिले में दो गैंगरेप, एक रेप ,दो हत्या, 5 गोलीबारी, 6 चोरी, 3 लूट समेत दर्जनों घटनाएं लगातार घटी है. अब स्थिति यह है कि गांव गांव में हीरोइन के कारोबार होने लगे है. इसके बावजूद भी पुलिस कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई हैं. जिसको लेकर डीआईजी ने सख्त हिदायत दी है.



Comment here