द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर : जिले में बढ़ती अपराध को रोकने में पुलिस की मेहनत ने रंग लाई. आधा दर्जन अभियुक्तों को बक्सर पुलिस ने एक यूट्यूबर लड़की का अपहरण कर उसे राजस्थान बेचने की तैयारी में थे. तभी पुलिस ने इन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही साथ उस लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है.अपहरणकर्ताओं ने लड़की को यूट्यूब वीडियो बनाने के नाम पर बुलाया था और फिर उसको जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया और उसे कार में बैठा कर ले जाने लगे.


ले जाने के क्रम में लड़की को पुलिस की गाड़ी को दिखी. पुलिस की गाड़ी को देखते ही लड़की ने चीखना-चिल्लाना शुरु कर दिया. चीखने चिलाने की आवाज को सुनकर पुलिस ने उस लड़की को बरामद कर लिया. साथ ही साथ इस कार में 5 युवक भी पकड़े गए तथा उनकी निशानदेही पर एक अन्य युवक भी पकड़ा गया. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया. इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया की कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने यह बताया था कि उनकी नाबालिग लड़की यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं.


जिसमें वह थोड़ा बहुत एक्टिंग भी कर लेती हैं. इसका नंबर लेकर किसी ने उन्हें वीडियो बनाने के नाम पर इटाढ़ी बुलाया. वहां बुलाने के बाद उनका अपहरण कर लिया गया. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की इसी क्रम में इटाढी पुलिस ने राजस्थान नंबर के एक वाहन में लड़की को बरामद कर लिया. दरअसल पुलिस वाहन जांच कर रही थी इसी बीच राजस्थान नंबर एक कार से लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो पुलिस ने वाहन को रोका और उसमें से लड़की को बरामद किया साथ ही कार में सवार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. लड़की ने बताया कि अपहरण के बाद राजस्थान के बेलारा थाना क्षेत्र के ढोलास गांव निवासी शिवलाल नामक व्यक्ति के पुत्र राकेश कुमार ने के द्वारा मांग में सिंदूर डाल दिया गया था और उस लड़की को राजस्थान नंबर की एक कार में बैठा कर उसे लेकर भागने लगा.

उनके साथ शिवलाल के एक अन्य पुत्र राजेंद्र कुमार राजस्थान के बेलारा थाना क्षेत्र के कोड़ी गांव निवासी रंजीत कुमार के पुत्र राजेंद्र कुमार राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ी बुकिया गांव निवासी डोंगर सिंह के पुत्र सुरेंद्र कुमार तथा सिकरौल थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी हनुमान उपाध्याय को पकड़ा गया.पकड़े गए लोगों ने बताया कि लड़की को राजस्थान ले जाने की तैयारी थी. पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर इस अपहरण में शामिल उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा गांव निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि सभी मानव तस्करी करते हैं. लड़की को भी राजस्थान ले जा घर बेचने की तैयारी थी. बलिया के संजय कुमार के द्वारा इन सभी के मोबाइल पर पैसों का लेनदेन किया गया था. सभी के मोबाइल फोन जांच करने पर पैसों के लेनदेन के प्रमाण मिल चुके है. फिलहाल पुलिस अभी आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है.

Comment here