द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: डुमरांव के एक युवक की बलिया में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई.यह घटना रविवार शाम की है.मिली सूचना के अनुसार डुमरांव थाना के नेनुआ गांव का रहने वाला प्रितम पाठक उम्र लगभग 26 वर्ष अपने ही गांव के नीसू पाठक के साथ मौसी से मिलने बलिया जिले के बहादुरपुर गया था.वहां पर दर्जन भर से अधिक युवकों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. जिससे दोनों घायल हो गए. अस्पताल ले जाने पर प्रितम पाठक ने दम तोड़ दिया.इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजकरन नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ समेत कई थाने की फोर्स जिला अस्पताल पहुंच गई.


घायल युवक से पूछताछ की गई. वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी की इस घटना का कारण क्या था. पुलिसअभी इसकी जांच कर रही है.स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रितम पाठक व गांव का नीसू पाठक 17 पिता पारस पाठक बलिया नगर के बहादुरपुर स्थित किराए के मकान में रह रहे. अपने मौसी के यहां मिलने आए थे. वहां से मिलने के बाद वह अपने गांव जाने के लिए जैसे देवकली चट्टी पर पहुंचे ही थे की दर्जनों की संख्या में मौजूद युवकों ने दोनों की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी.इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जहां प्रीतम पाठक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.जबकि नीसू की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.


Comment here