ग्राउंड रिपोर्ट

युवक की हत्या कर अपराधियों ने शव को गेहूं की खेत में फेंका.

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: जिले में अपराधी बेलगाम हो गए है. यही कारण है कि अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे है. पिछले तीन महीने में हत्या, गैंगरेप, बलात्कर, लूट, डकैती, सेक्स रैकेट की घटनाओं से पूरे जिला की जनता थर्रा उठी है. पुलिस एक मामले की खुलासा भी नही कर पा रही है कि उससे पहले ही अपराधी दूसरे घटना को अंजाम दे दे रहे है. बताते चले की एक ऐसा ही मामला जिले के डुमराव की है. जंहा से गायब एक राजमिस्त्री का शव इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के बधार से पुलिस ने बरामद कर ली है और इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दिया है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के बधार में एक व्यक्ति का शव गेहू के खेत में पड़ा हुआ था.

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के पास से मिले मोबाइल नम्बर के आधार पर उसकी पहचान डुमराव थाना क्षेत्र के गौशाला रोड निवासी विनोद महतो के रूप में की गई. पुलिस ने शव के पास से दो हैमलेट, देशी कट्टा का बैरल, दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. मृतक का सर कई जगह पर फटा हुआ जिससे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या कही और करके साक्ष्य को मिटाने के लिए उसका शव यंहा फेका गया है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुँचे मृतक के पिता कमलेश्वर सिंह ने बताया कि मृतक विनोद राजमिस्त्री का काम करता था. शुक्रवार को काम करने के बाद जब घर नहीं पहुंचा. पहले हमलोग अपने स्तर से खोजबीन शुरू की लेकिन जब पता नही चला तो डुमराव थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज करा दिया. आज उसके शव मिलने की सूचना मिली. इस घटना की पुष्टि करते हुए इटाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि हरपुर गांव के बधार में एक व्यक्ति का शव पड़ा है. जिसके बाद पुलिस की टीम शव को कब्जे में लेकर जब जांच पड़ताल शुरू की तो मृतक के पास से बरामद मोबाइल नंबर पर मिला.

जब सम्पर्क साधा गया तो पता चला की मृतक पेशे से राज मिस्त्री है जो शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे काम करने के लिए घर से निकला हुआ था.जब देर रात तक घर वापस नहीं गया तो परिजनों के द्वारा डुमराव थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है. प्रथम दृष्टया देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि मृतक राजमिस्त्री का हत्या कहीं और कर साक्ष्य को छुपाने के नियत से शव को इस इलाके में लाकर गेंहू के खेत मे फेंक दिया गया है.जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. बक्सर जिले में गैंगरेप, हत्या, लूट एवं डकैती की घटनाओं से जिला थर्रा उठा है. बिगड़ती विधि व्यवस्था को लेकर 2 दिन पहले ही समीक्षा बैठक करने पहुंचे शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने भी मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि अप्रैल माह में विधिवत अपराधिक घटनाओं को लेकर समीक्षा बैठक करूंगा. लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. डीआईजी के सख्त निर्देश देने के 48 घंटे बाद ही अपराधियों ने फिर एक राज मिस्त्री की हत्या कर शव को फेंक दिया है.

Comment here