अपराध

सिपाही ने झांसा देकर नाबालिग का करता रहा यौन शोषण

Spread the love

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर नाबालिक युवती का दो वर्षो तक करता रहा यौन शोषण, किसी अन्य लड़की से कर लिया शादी तो पीड़िता ने डुमराँव थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी जांच में जुटी पुलिस.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: जिले के पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आलोक कुमार पर एक नाबालिक युवती ने शादी का झांसा देकर दो बर्षो तक यौन शोषण करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. नाबालिक पीड़ित ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि बर्ष 2022 में एक मेले में सिपाही आलोक कुमार के साथ उसकी मुलाकात हुई थी उस दौरान आरोपी सिपाही डुमराँव थाने में ही पदस्थापित था. दो बर्ष बाद वह किसी अन्य लड़की से शादी कर लिया.

पीड़िता का आरोप

पीड़िता ने दिए गए अपने बयान में बताया कि आरोपी सिपाही पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कई दिनों तक थाने का चक्कर लगाई लेकिन उस आरोपी सिपाही के खिलाफ थानेदार एफआईआर दर्ज करने को तैयार नही हुआ. जिसके बाद वरीय अधिकारियो से न्याय की गुहार लगाने के बाद ही एफआईआर दर्ज हो पाया. वर्तमान में सिपाही आलोक कुमार पुलिस लाइन में तैनात है.

क्या कहते है अधिकारी

एक सिपाही के द्वारा नाबालिक युवती के साथ दो बर्षो तक यौन शोषण करने का सवाल जब डुमराँव अनुमंडल के एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कल ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया है. इस मामले को दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

गौरतलब है कि एक पुलिसकर्मी के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देने को लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश है. लोगो की माने तो आरोपी सिपाही को बचाने के लिए स्थानीय थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा भरपूर कोशिश की गई जब पीड़िता ने हार नही मानी तो हार थककर उसका एफआईआर दर्ज किया गया.

Comment here