नेहरू नगर के नहर से बरामद हुई 19 बर्षीय युवती का शव, इलाके में मचा हड़कम्प. हत्या के बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए कम्बल में लपेटकर नहर में फेंका गया है शव. आवारा कुत्तों ने खोली राज. मौके पर पहुँची पुलिस, शव निकलवाने का कर रही है प्रयास.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : सुबह-सुबह नगर थाना क्षेत्र के नेहरु नगर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल के सामने से पानी भरे नहर में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया है. शव को कंबल में इस तरह से लपेटकर फेंक दिया गया है कि किसी को कुछ पता न चल सके. सुबह-सुबह आवारा कुत्तों ने जब कम्बल के पास जाकर भौकना शुरू किया तो रास्ते से गुजर रहे लोगों ने समीप जाकर देखा तो कम्बल में लपेटे एक लड़की की लाश दिखाई दी. जिसके बाद स्थानीय लोगो ने तुरंत ही पुलिस को इस बात की सूचना दी. घटना स्थल पर पहुँचे नगर थाना प्रभारी शव को नहर से बाहर निकलवाने का प्रयास कर रहे है. इस दौरान सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई है. लोग लड़की को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं.

क्या कहते है प्रत्यक्षदर्शी
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी पूजा देवी, और रूबी देवी ने बताया कि सुबह-सुबह नहर के समीप कुत्ते भौंक रहे थे. जिसके बाद वहां पहुंचने पर देखा गया की कंबल में लपेटकर एक युवती की लाश फेंकी गई है. देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव को छुपाने के नियत से यहां फेंक दिया गया है.
क्या कहते है नगर थाना प्रभारी
मामले की जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद हमलोग यंहा आये है. शव को बाहर निकलवाया जा रहा है. पुलिस आस पास के लोगों से भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव किसका है, और किस परिस्थिति में वहां पहुंचा? शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Comment here