द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर : दलसागर गांव के पेट्रोल पंप के बगल में औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश बरामद की हुई है.युवक के सिर पर पट्टी बंधी हुई है दूसरी तरफ पेशाब की नली और बैग भी उसके शव के साथ ही मिला है.


ऐसा प्रतीत होता है कि युवक का कहीं इलाज चल रहा था. स्थानीय लोगों ने जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची और इस मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि युवक के हाथ पर गोदना भी कराया हुआ उससे भी उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक सुबह तकरीबन 7:00 बजे दलसागर गांव के समीप सड़क के किनारे एक युवक की लाश देखी गई. युवक ने जींस और टीशर्ट पहन रखा है.


साथ ही उसके सिर पर पट्टी और कैथेटर आदि लगाया गया है. उसके हाथ पर जो गोदना है उस पर अंग्रेजी में सुरेश लिखा गया है और उसकी उम्र तकरीबन 26 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बक्सर से पटना आने वाली लाइन में सड़क के किनारे युवक का शव फेंका हुआ है. ऐसे में ऐसा लग रहा है कि कहीं उसका इलाज चल रहा होगा और उसकी मौत हो जाने के बाद उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है. फिलहाल इस आशंका को ध्यान में रखते हुए भी मामले की जांच की जा रही है.



Comment here