द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर:मंगलवार की सुबह डुमरांव थाना क्षेत्र के मुंगासी गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा . दो भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद में दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने के बाद जमीन पर गिरकर तड़पने लगा.जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, परिजनों ने आनन-फानन में उसे सबसे पहले डुमराव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है.घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव थाना क्षेत्र के मुंगासी गांव में अचानक दो पक्षो के बीच गोली चलने लगी, जिसके बाद ग्रामीण घर की दरवाजा बंद कर घर मे कैद हो गए, कुछ ही देर बाद गोली लगने से जमीन पर गिरकर तड़प रहे नन्द कुमार सिंह उर्फ लव सिंह पिता ललन सिंह को परिजनों ने पहले डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने सदर अस्पताल में रेफर कर दिया.


घटना की पुष्टि करते हुए डुमराव अनुमंडल के एएसपी श्रीराज ने फोन पर बताया कि दो भाइयो के बीच गोली चलने की बात सामने आई है. जिसमे एक व्यक्ति को गोली लगी है. विवाद किस बात को लेकर हुई है उसका अनुसंधान किया जा रहा है. कुछ देर बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी


गौरतलब है कि सुबह सुबह हुए इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम है. वही पुलिस अधिकारियो की माने तो जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले की खुलासा करेगी.


Comment here