बक्सर में मानवता हुई शर्मसार, मिठाई देने का लालच देकर 22 वर्षीय युवक ने 4 वर्षीय मासूम के साथ कि दरिंदगी. बच्ची की हालत बिगड़ता देख उसे घटना स्थल पर छोड़कर हुआ फरार. रोती बिलखती मासूम को देख परिजनों के उड़े होश. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया है जहां 22 वर्षीय एक दरिंदे ने पड़ोस में रहने वाली एक चार वर्षीय मासूम को मिठाई देने का लालच देकर उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की जब मासूम की हालत बिगड़ गई तो उसे घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया. किसी तरह मासूम जब अपने घर पहुँची तो उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए, परिजनों ने थाने पहुचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
क्या कहते है अधिकारी
घटना की पुष्टि करते हुए कृष्णाब्रह्म थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि घटना वृहस्पतिवार देर शाम की है चार वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला 22 वर्षीय आरोपी ने उसे मिठाई खिलाने की लालच देकर उसे एकान्त में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की. बच्ची किसी तरह घर पहुँची तो उसके परिजन ने थाने में लिखित शिकायत की जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामला पास्को एक्ट में दर्ज कर आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के लिए सभी साक्ष्य को मजबूती के साथ कोर्ट में रखा जाएगा.
गौरतलब है कि इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपी को सजा दिलाने की मांग कर रहे है.

Comment here