अपराध

ठेकेदार के घर पर चढ़कर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

Spread the love

निजी बाइक स्टैंड चलाने वाले के घर पर चढ़ कर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग. इलाके में मचा हड़कम्प, जाँच में जुटी ब्रह्मपुर थाने की पुलिस. किसी पुराने विवाद में गोली चलाये जाने की जताई जा रही आशंका.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप रघुनाथपुर – ब्रह्मपुर रोड में बाइक स्टैंड चलाने वाले ठेकेदार के घर पर चढ़ कर अपराधियों ने अँधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी. जिससे पुरे मुहल्ले में हड़कम्प मच गया. लोग घरों के दरवाजे बंद कर खुद को चार दिवारी के अंदर कैद कर लिए, इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी जिसके बाद सभी अपराधी भाग निकले. इस गोलीबारी की घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि बगेन रोड में एक बाइक स्टैंड के ठेकेदारी को लेकर पहले से विवाद चलते आ रहा है.

पीड़ित परिवार ने थाने में किया लिखित शिकायत

रघुनाथपुर के रहने वाले रमेश साह पिता स्वर्गीय जगदीश साह ने ब्रह्मपुर थाने में लिखित शिकायत कर बताया है कि वह अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे तभी कैथी पंचायत के मठियापुर निवासी गौतम यादव, पिता धनराज यादव अज्ञात तीन- चार लोगो के साथ हमारे दरवाजे पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया उस दौरान हम सभी डर कर घर में छुप गए हालाँकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है. ये सभी लोग बिहटा के रहने वाले रंजीत यादव जो सरकारी स्टैंड के ठेकेदारी चलाते है, उन्ही के केयर टेकर है.

क्या कहते है पीड़ित

इस गोलीबारी की घटना से सहमे रमेश साह का पूरा परिवार डरा हुआ है. पीड़ित परिवार ने बताया कि जिस स्टैंड को लेकर विवाद चल रहा है उसका कागज मेरे पास है उसके बाद भी हमे ही डराया और धमकाया जा रहा है. 19 अगस्त 2023 को उलटे पुलिस ने ही राजनितिक दबाव में आकर हमें ही उठाकर थाने ले गई और जब मैंने वैध कागजात दिखाया तो पी-आर बाउंड पर हमे छोड़ा गया.

क्या कहते है थानेदार

वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर थाने के प्रभारी थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ पीड़ित परिवार ने आवेदन दिया है. मामले की जाँच की जा रही है सत्य पाये जाने पर पुलिस आगे की करवाई करेगी.

गौरतलब है कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक से सटे बगेन रोड में स्थित सरकारी स्टैंड को लेकर दो ठेकेदारों के बीच पहले से ही पुराना विवाद चलते आ रहा है. आशंका जताई जा रही है कि उसी स्टैंड के विवाद को लेकर डराने के लिए एक पक्ष के लोगों के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालाँकि पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Comment here