स्कूल जा रही नौवी क्लास की नाबालिक छात्रा के साथ दो मनचलों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र का मामला. दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी.
द जनमित्र | उमेश पांडे
बक्सरः जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही नौवी क्लास की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मच गया है. पीड़ित किशोरी के द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
एसडीपीओ ने खुद की घटना स्थल पर जांच
इस सामुहिक दुष्कर्म की घटना के सामने आने के बाद डुमराँव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. उनके निर्देश पर पुलिस नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है.
स्कूल जाने के दौरान घटना को दिया अंजाम
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी स्कूल जा रही थी तभी बबन सिंह के पुत्र राहुल कुमार और टेंगरा सिंह के पुत्र सुंदरम सिंह उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर बधार में ले गए और लड़की के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. बाद में उसे अर्द्ध बेहोशी की हालत में छोड़कर निकल गए. रोती-बिलखती छात्रा घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद थाने में नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया.
क्या कहते हैं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है इसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comment here