दौड़ का अभ्यास करने के दौरान युवक को असामाजिक तत्व के लोगो ने मारी गोली. गम्भीर स्थिति में चल रहा है इलाज. कान के पास लगा है छरा. अपराधियो को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर: जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में गुरुवार की सुबह दौड़ का अभ्यास कर रहे 29 वर्षीय युवक को अपराधियो ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. गोली उनके सिर को छूती हुई निकल गई है. घायल युवक बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास करने गांव के बाहर मैदान में गया था. इसी दौरान उसे असामाजिक तत्व के लोगो ने गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल तथा फिर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया.

युवक बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए कर रहा था दौड़ का अभ्यास
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार लखन डेहरा गांव निवासी सुरेश यादव के 29 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव हर रोज की तरह बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की दौड़ की तैयारी करने के लिए ग्राउंड में गया था. उनके साथ दौड़ का अभ्यास करने वाले कुछ अन्य युवकों ने ही उन्हें गोली मार दी और भाग निकले.
क्या कहते है अधिकारी
घटना की पुष्टि करते हुए डुमरांव थाना प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि आपस में ही किसी बात को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने ही दोस्त पर गोली चला दी.जिसमें 29 वर्षीय युवक के कान के पास गोली लगी है. आरोपियो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
गौरतलब है की बक्सर की बिगड़ी विधि व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए तीन दिन पहले ही बक्सर पुलिस कप्तान के द्वारा कई थानेदारों से थानेदारी छीन ली गई थी तो कई थानेदारों को इधर से उधर किया गया था. उसके बाद भी अपराधीक घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है. एक तरफ जहां दो दिन पहले पुत्री के आशिक ने हीं उसके पिता को चाकू मारकर हत्या कर दी थी वही दोस्त ही दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया.

Comment here