अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

सीबीआई ने कॉमन सर्विस केंद्र के जिला प्रबंधक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Spread the love

सीबीआई ने कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, गिरधर बरांव गांव से हुई गिरफ्तारी. आधार कार्ड जैसी सुविधा दिलाने के नाम पर मांगा था रिश्वत. सीबीआई के भ्रष्टाचार निवारण शाखा के अधिकारियो ने की कार्रवाई.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: जिले के डुमरांव अनुमण्डल अंतर्गत नावानगर थाना क्षेत्र के गिरधर बराव गांव से सीबीआई के भ्रष्टाचार निवारण शाखा के अधिकारियो ने कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक उदय द्विवेदी को 22 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. जिला प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की विशेष टीम गिरफ्तार प्रबंधक को पटना लेकर निकल गई है. सीबीआई को शिकायत मिली थी कि गिरधर बरांव गांव में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक मो० परवेज से केंद्र को आधार सहित अन्य मामले में विस्तार के लिए परीक्षा देना होगा और उसमें पास करने के बाद जिला प्रबंधक के द्वारा प्रमाण पत्र देने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी.

क्या कहते है शिकायतकर्ता

कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक मोहम्मद परवेज ने सीबीआई के भ्रष्टाचार निवारण शाखा के अधिकारियों से शिकायत किया था कि वह आधार कार्ड जैसे अन्य कार्यों को लेकर अपने केंद्र को विस्तारित करने के लिए जिला प्रबंधक से संपर्क स्थापित किया तो उन्होंने 25 हजार रुपये घुस मांगा. काफी गिड़गिड़ाने के बाद जिला प्रबंधक 22 हजार रुपये पर तैयार हो गए इसी बीच कॉमन सेंटर संचालक परवेज ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के भ्रष्टाचार निवारण शाखा के अधिकारियों से संपर्क किया. जिसके बाद सीबीआई के अधिकारियो की टीम पहले गिरधर बरांव गांव में पहुंच गई और कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक से पूरी मामले की विस्तृत जानकारी लेने के बाद केमिकल लगे 22 हजार रुपये परवेज को देकर सीबीआई टीम के पांच अधिकारी केंद्र के आस-पास सादे लिबास में घूमने लगे. इसी बीच निर्धारित समय अनुसार जिला प्रबंधक रिश्वत लेने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर में पहुंच गए और जैसे ही केमिकल लगे रुपए लेकर बाहर निकले कि अधिकारियों ने उन्हें धर दबोच लिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे पटना लेकर निकल गए.

सीबीआई के कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प

सीबीआई के भ्रष्टाचार निवारण शाखा के द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लेने की बात जैसे ही अन्य विभागों के अधिकारियों को मिली उसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया. गौरतलब है कि रिश्वतखोर कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद अन्य विभाग सरकारी कर्मी का पूरा स्वरूप बदला- बदला सा दिखाई दे रहा था.

Comment here