नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को ले गया राजस्थान, कई दिनों तक दुष्कर्म करने के बाद लौटाया घर. आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने दुष्कर्म के साथ ही एससीएसटी एक्ट में महिला थाने में दर्ज कराया था एफआईआर. महिला थानेदार के नेतृत्व में गई टीम ने आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रेप तथा एससीएसटी एक्ट में महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. महिला थानेदार की नेतृत्व में गई टीम ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर बक्सर लाई है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को राजस्थान में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था जहां कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद घर लौटा दिया. बक्सर पहुचने के साथ ही आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई जिसके बाद हरकत में आई महिला थाने की थानेदार ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर बक्सर लाई है
जिससे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया.

जुलाई महीने में पीड़िता ने दर्ज कराई थी एफआईआर
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के रहने वाले जय प्रकाश उपाध्याय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली महिला काे राजस्थान में अच्छी नाैकरी दिलवाने का झांसा देकर उसे राजस्थान लेकर गया जहां कई दिनाें तक नाैकरी दिलवाने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा महीनों बीत जाने के बाद भी जब नाैकरी नहीं मिली तो महिला अंततः लाैटकर बक्सर आ गई और जुलाई महीने में महिला थाना में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म एवं एससीएसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसे जांच में सही पाया गया. वरीय अधिकारी के निर्देश पर महिला थाने की थानेदार के नेतृत्व में राजस्थान गई पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर बक्सर लाया जिससे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया.

क्या कहते है अधिकारी
मामले की पुष्टि करते हुए महिला थाने की थानेदार कंचन कुमारी ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस अधिकारियो की एक टीम राजस्थान के बाड़मेर से आरोपी को गिरफ्तार कर बक्सर लाया गया है जिससे पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि देश में बढ़ती बेरोजगारी के कारण कई परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न होते जा रहा है ऐसे में लोग सहयोग करने के बजाए मजबूरी का फायदा उठाने में लगे हुए है.


Comment here