पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण. सिमरी थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को 5 वर्षीय बच्ची के साथ 31 वर्षीय दबंग ने किया था दुष्कर्म, पुलिस कर रही थी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास, पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में किया आत्मसमर्पण.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः 15 अगस्त को सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है. न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा भेज दिया. इसके पूर्व अभियुक्त जब न्यायालय में आत्मसमर्पण को पहुंचा तो पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में पहले से न्यायालय के बाहर सादे लिबास में उसका इंतजार कर रही थी लेकिन पुलिस के आंखों में धूल झोंककर उसने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया जिसके गिरफ्तारी के लिए खुद एसडीपीओ कर रहे थे छापेमारी.

आजादी के दिन दबंग ने दिया था वारदात को अंजाम
15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था चारो तरफ सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे उसके बावजूद जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 31 वर्षीय एक दबंग ने चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर 5 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत की सारे हदे पार कर दी थी, जो रिश्ते में चाचा लगता था. दबंगो के डर से दो दिनों तक पीड़िता के परिजन न तो पुलिस के पास गए और न ही अस्पताल. गांव में ही झोला छाप डॉक्टर से उसका इलाज कराया जा रहा था. जिसकी जानकारी मीडिया कर्मियो ने पुलिस को दी तब उसे गांव से निकालकर सदर अस्पताल में भेजा गया. इधर पुलिस आरोपी 31 वर्षीय अरुण कुमार कमकर के गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. उसके कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी पुलिस के इस तीव्र एक्शन के डर से वह न्यायालय में आज सरेंडर कर दिया.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 283/2023 के अभियुक्त अरुण कुमार कमकर को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा था लेकिन पुलिस दबिश के कारण उसने न्यायालय में खुद को समर्पण कर दिया. उसे न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है.


Comment here