सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार महिला पुलिस कस्टडी से हुई फरार. पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प घण्टो मस्कत के बाद एसडीपीओ डुमराँव की टीम ने की गिरफ्तार तो पुलिस ने ली राहत की सांस.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के बकुल्हा पट्टी के एक निजी मकान में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधा का बुधवार की देर शाम पुलिस ने उद्भेदन की थी जिसमे संचालक समेत आधा दर्जन महिला पुरुष की गिरफ्तारी हुई थी. वृहस्पतिवार की सुबह उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजने की पुलिस तैयारी ही कर रही थी इसी दौरान महिला पुलिसकर्मियों की कस्टडी से एक आरोपी महिला फरार हो गई. जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कम्प मच गया. आननफानन में पुलिस की कई टीम बनाकर खुद डुमराँव एसडीपीओ ने छापेमारी कर उस महिला को गिरफ्तार कर थाने के हवाले किया.

वाशरूम के बहाने हो गई फुर्र
बताया जा रहा है कि सिमरी थाने की महिला पुलिसकर्मियों की कस्टडी से फरार हो गई. सेक्स रैकेट के आरोपी महिला वाशरूम जाने की बात कही जिसके बाद सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही उसे वाशरूम कराने ले गई इसी बीच वह उसे चकमा देकर फरार हो गई. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह नही मिली तो महिला सिपाही ने इसकी जानकारी थाने के अन्य वरीय अधिकारीयो को दी जिसके बाद महकमे में हड़कम्प मच गया. एसडीपीओ डुमरांव ने खुद छापेमारी करना शुरू की और फरार महिला को गिरफ्तार कर थाने के हवाले किया.
क्या कहते है अधिकारी
घटना की जानकारी देते हुए सिमरी थाना के सहायक थानेदार सुमन कुमार ने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों की कस्टडी में उस आरोपी महिला को रखा गया था जहां से वह निकल गई थी हालांकि उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. वही डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि वॉशरूम जाने की बात कह कर महिला सिपाही को चकमा देकर आरोपी महिला फरार हो गई थी जिसे पुनः गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

गौरतलब है कि बुधवार की शाम एसडीपीओ डुमरांव अफाक अख्तर अंसारी को गुप्त सूचना मिली थी कि 18 मार्च 2023 को सेक्स रैकेट के संचालन के आरोप में गिरफ्तार राजेंद्र पांडे कोर्ट से जमानत पर रिहा हो गया है और वह अब इस धंधे को निजी मकान में चला रहा है जिसके बाद एसडीपीओ डुमराँव ने दल बल के साथ सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलहा पट्टी में एक निजी मकान में छापेमारी कर संचालक समेत आधा दर्जन लड़का-लड़कियों को वहां से गिरफ्तार किया था. पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेजती उससे पहले ही एक आरोपी महिला पुलिस कस्टडी से फरार हो गई जिसे पुनः पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Comment here