अपराध

हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Spread the love

आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे बाइक सवार तीन अपराधियो को पिस्टल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार. नगर थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी रेलवे क्रोसिंग के समीप से हुई गिरफ्तारी, पुलिस कर रही पूछताछ.

बक्सर : नगर थाने की पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे तीन अपराधियो को आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से पिस्टल बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है. और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों कहां जा रहे थे? गिरफ्तार अभियुक्तो में एक नाबालिग भी है.

किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे अपराधी

मिली जानकारी के अनुसार शहर के पांडेय पट्टी रेलवे क्रोसिंग के समीप पुलिस के द्वारा नियमित जांच की जा रही रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों पर पुलिस की नजर पड़ी और रुकने का इशारा किया. जांच के दौरान उनके पास से एक कंट्री मेड पिस्टल बरामद की गई. तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और फिर थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में सिमरी निवासी विशाल राय, सूरज खरवार तथा एक अन्य नाबालिग शामिल है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :

गिरफ्तार लड़कों को थाने लाया गया है, पूछताछ जारी है. एसडीपीओ धीरज कुमार भी इनसे पूछताछ करेंगे. ततपश्चात प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि बक्सर पुलिस कप्तान इन दोनों एक्शन में है. रात्रि में किसी भी इलाके में पहुंचकर थाने की गस्ती गाड़ी का मूवमेंट से लेकर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की ड्यूटी रोस्टर चेक करते नजर आ रहे है. जिसके कारण पुलिस के अधिकारी अपने अपने इलाके में सतर्क है.

Comment here