अपराध

भोजपुर एक्सिस बैंक लूट कांड में बक्सर पुलिस ने जारी की संदिग्ध अभियुक्त की तस्वीर

Spread the love

भोजपुर एक्सिस बैंक लूट कांड के संदिग्ध अभियुक्त की तस्वीर बक्सर पुलिस ने की जारी. सूचना देने पर 50 हज़ार का इनाम. 6 दिसंबर 2023 को भोजपुर एक्सिस बैंक में हुई थी लूट. फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही प्रयास.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : भोजपुर जिले के एक्सिस बैंक लूट कांड में शामिल संदिग्ध अभियुक्त की तस्वीर बक्सर पुलिस ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट से जारी की है. अभियुक्त की गिरफ्तारी कराने वाले को 50 हज़ार रुपयों का इनाम दिया जाएगा. सोशल मीडिया पर बक्सर पुलिस के द्वारा जो जानकारी दी गई है उसमें बताया गया है कि भोजपुर पुलिस द्वारा आरा, नवादा थानांतर्गत 6 दिसम्बर को एक्सिस में लूट कांड से संबंधित उक्त अभियुक्त की पहचान एवं कांड के उद्भेदन में मदद करने वाले को भोजपुर पुलिस द्वारा 50,000/–(पचास हजार रूपये) का ईनाम राशि दी जाएगी.

पहचान बताने वाले व्यक्ति के नाम को नही किया जाएगा सार्वजनिक

सोशल मीडिया पर बक्सर पुलिस ने बताया है कि इस लूट कांड में शामिल उक्त अभियुक्त की पहचान कराने में भोजपुर पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी. अभियुक्त की पहचान या अन्य जानकारी बताने हेतु निम्न मोबाईल नंबर 9431822980 और 6207926706 पर संपर्क कर या व्हाट्सएप पर सूचना साझा कर सकते हैं.

गौरतलब है कि भोजपुर जिले के एक्सिस बैंक में हुए लूटकांड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. यही कारण है कि पुलिस जन सहयोग के माध्यम से इसमें शामिल अपराधियो को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी है.

Comment here