अपराध

शराब तस्कर के मोबाइल से बरामद हुआ कई आपत्तिजनक तस्वीर, पुलिस के उड़े होश.

Spread the love

शराब के साथ पकड़ा गया युवक के मोबाइल से मिली तस्वीर को देख पुलिस के उड़े होश. देशी विदेशी हथियार के जखीरा के साथ तस्वीर के अलावे मोबाइल फोन से मिला है कई अपराध से जुड़े वीडियो. युवक की आपराधिक इतिहास खंगाल रही है मुफ़स्सिल थाने की पुलिस. चौसा चेकपोस्ट से शराब के साथ युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने किया है गिरफ्तार. मोबाइल में मिली वीडियो और तस्वीर को देख उत्पाद विभाग की टीम ने किया मुफ़स्सिल थाने की पुलिस के हवाले.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : जिले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा में बक्सर यूपी चेकपोस्ट से शराब के साथ एक युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आये युवक के मोबाइल फोन को जब उत्पाद विभाग की टीम ने खंगालना शुरू की तो उसमें से मिले देशी-विदेशी हथियारों के साथ युवक की तस्वीर को देख पुलिस के भी होश उड़ गए. आधिकारिक सूत्रों की माने तो अपराध से जुड़े कई वीडियो और दस्तावेज युवक के मोबाइल से पुलिस को मिला है. जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उसे मुफ़स्सिल थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद मुफ़स्सिल थाने की पुलिस युवक का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

यूपी से बिहार के बक्सर में लेकर आ रहा था शराब

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित यूपी को बिहार से जोड़ने वाले कर्मनाशा पुल के पास बने उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर जब एक युवक की बैग की तलाशी उत्पाद विभाग की टीम ने ली तो उसके बैग से 15 पीस देशी शराब टेट्रा पैक बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान जब उसके पास से मिले मोबाइल फोन को पुलिस ने खंगालना शुरू की तो युवक की कई तस्वीरे देशी विदेशी हथियारों के साथ आपत्तिजनक वीडियो उत्पाद विभाग के पुलिस को मिला. मामले की गम्भीरता को देखते हुए उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी दिलीप सिंह ने उस युवक को मुफ़स्सिल थाने के पुलिस के हवाले कर दिया. अब मुफ़स्सिल थाने की पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है.

क्या कहते है अधिकारी

मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि युवक के पास से 15 देशी शराब टेट्रा पैक बरामद हुआ है. जब उसका मोबाइल फोन को खंगाला गया तो उसमें से कई देशी विदेशी हथियारों के अलावे वीडियो मिला है. मामले की गम्भीरता को देख, मुफ़स्सिल थाने के हवाले युवक को कर दिया गया है, जो खुद को धनसोइ का रहने वाला बता रहा है. वही मुफ़स्सिल थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि युवक के आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ ही हथियार की तस्वीरे उसने कहा से ली है जो भी साक्ष्य बरामद हुआ है, उसके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है.

गौरतलब है कि जिले के धनसोइ इलाके में रहने वाले युवक के मोबाइल फोन से हथियारों की तस्वीर मिलने के बाद पुलिस उस शराब तस्कर की कुंडली खंगालने में जुट गई है. जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र को सबसे अशांत माना जाता है.

Comment here