स्थानीय

रेल दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बोगियों से चोरी करने गया चोर हुआ गिरफ्तार

Spread the love

गाड़ी संख्या 12506 के दुर्घटनाग्रस्त कोच से रेलवेे संपत्ति चोरी करते पकडा गया चोर. रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का है मामला.

जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : मिले जानकारी के अनुसार बीते रविवार को सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार सिंह व स्टाफ द्वारा रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में खड़ी गाड़ी संख्या 12506 के दुर्घटनाग्रस्त कोच से एक व्यक्ति को बैटरी बॉक्स से कनेक्टिंग केबल चोरी करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया. उसके पास से एक अदद हेक्सा ब्लेड, रिंच, चाकू व चोरी का केबल प्राप्त हुआ. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गुड्डू व पता सिकरौल लख बताया है. साथ ही साथ उसने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व भी उसके द्वारा अपने मित्र कार्तिक जो की बिहिया का रहने वाला है उसके साथ मिलकर यही तार चोरी कर बिहिया थाना से पहले मंटू गुप्ता के दुकान में बेचा है. गुड्डू के निशानदेही पे जब उपरोक्त कबाड़ी के दुकान में छापेमारी की गई तो वहा से कार्तिक और गुड्डू द्वारा चोरी किए गए रेलवे संपति के साथ मंटू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर तीनों को न्यायलय अग्रसारित किया गया.

वही रेलवे सुरक्षा बल बक्सर द्वारा वरीय मंडल वित्त प्रबंधक दानापुर कुमार उदय के निर्देशन में छठ पूजा की वापसी में लौट रहे यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में चढ़ाया गया.

Comment here