मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जासो गांव में पुलिस ने दारा पाठक के घर की छापेमारी. पाँच रायफल, दो पिस्टल के सहित भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद, तीन गिरफ्तार. अन्य कई जगहों पर पुलिस कर रही है छापेमारी.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर : जिले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जासो गांव के रहने वाले दारा पाठक के घर बक्सर पुलिस ने दलबल के साथ छापेमारी की. जंहा से 5 रायफल, 2 पिस्टल एवं बड़े पैमाने पर जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर इनके निशानदेही पर अन्य कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार एसपी मनीष कुमार को किसी ने सूचना दी थी कि जासो के दारा पाठक के घर में बड़े पैमाने पर हथियारों का जखीरा छिपाकर रखा गया है. इस सूचना पर एसपी ने मुफस्सिल थाने के साथ ही डीआईयू टीम को संयुक्त रूप से छापेमारी करने का निर्देश दिया. छापेमारी के दौरान घर से कुल छह बंदूक तथा सैकड़ो कारतूस मिला. भारी मात्रा में हथियार व कारतूस देख छापेमारी करने गई टीम भी भौचक्क रह गई. एसपी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि की है. हालांकि वे विशेष जानकारी नहीं दे सकें. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि, इतने बड़े पैमाने पर हथियार व कारतूस क्यों इकट्ठा किए गए थे.

Comment here