अपराध

समाहरणालय रोड स्थित पूजा पंडाल के समीप देर रात चली गोलियां

Spread the love

समाहरणालय रोड में पूजा पंडाल के समीप दशहरा की देर रात चली गोलियां, मची अफ़रातफ़री. पुलिस ने बरामद किया इस्तेमाल किए गए कारतूस. नगर थाना क्षेत्र की है घटना. असामाजिक तत्व के लोगो को गिरफ्तारी के लिए लगातार की जा रही है छापेमारी.

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय रोड में स्थित पूजा पंडाल के समीप दशहरा की देर रात एक के बाद एक कई गोलियां चलने से अफ़रा-तफ़री का माहौल कायम हो गया. असामाजिक तत्वों के दो गुटों के बीच पहले किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और फिर तीन से चार राउंड फायरिंग हुई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे, तब तक दोनों गुट के लोग वँहा से निकल चुके थे. पुलिस ने मौका-ए-वारदात से इस्तेमाल किए गए तीन कारतूस बरामद किया है. पुलिस का यह दावा है कि इस घटना में शामिल कुछ युवको को चिह्नित कर लिया गया है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

समाहरणालय रोड़ में गोली चलने की सूचना से प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात तकरीबन 11 बजे समाहरणालय रोड में बने पूजा पंडाल में माता की प्रतिमा का दर्शन करने लोग पहुंच रहे थे. आसपास लोगों की भीड़ जमा थी इसी बीच पंडाल के बाहर युवकों के दो गुटो में पहले किस बात को लेकर कहासुनी हुई, उसके बाद देखते ही देखते हाथापाई होने लगी. उसके बाद दोनों गुटो के बीच गोलीबारी से अफ़रातफ़री मच गया. लोग इधर उधर भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे. स्थानीय लोगो ने जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को दी प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मच गया. घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने तीन खोखे को बरामद की है.

पुलिस को देख भाग खड़ हुऐ उपद्रवी

इधर पुलिस की आने की सूचना मिलते ही दोनों गुट के युवक भाग निकले. नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मामले की जांच शुरु की तो घटनास्थल से इस्तेमाल किए गए तीन कारतूस बरामद किए है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई. जो सुराग मिले हैं उनके आधार पर उन युवकों को चिह्नित किया गया है. जिन्होंने गोलीबारी की है उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. पूरी रात छापेमारी की गई है और अब भी चिह्नित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

गौरतलब है कि नवरात्रि के दौरान पुलिस की तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए इस गोलीबारी की घटना से प्रशासनिक अधिकारी हैरान है. यही कारण है कि एक टीम की गठन कर इसमें शामिल सभी युवकों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस निरन्तर छापेमारी कर रही है.

Comment here