बक्सर में 12 चक्का ट्रक से एक करोड़ का शराब उत्पाद, एसपी ने खुद जांच कर किया जब्त. वीर कुंवर सिंह सेतु के जरिये बिहार के बक्सर में प्रवेश करने के दौरान की कार्रवाई.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु से उत्पाद विभाग के एसपी ने एक करोड़ का शराब जप्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार 12 चक्का ट्रक में शराब भरकर हरियाणा से पटना ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उतरप्रदेश के सीमा से बिहार के बक्सर में प्रवेश करने के दौरान उत्पाद विभाग के एसपी ने वीर कुंवर सिंह सेतु से ही ट्रक के साथ चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
2024 के चुनाव से पहले बिहार में शराब की स्टॉक करने में जुटे माफिया.
आधिकारिक सूत्रों की माने तो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शराब माफिया बिहार के अलग अलग जिले में शराब का स्टॉक करने में लगे हुए है. पिछले 35 दिनों के अंदर बक्सर में लगभग 7 करोड़ के शराब को उत्पाद विभाग एवं बिहार पुलिस ने जब्त किया है. जिसे बिहार के अलग अलग जिले में खपाने की तैयारी थी. उससे पहले ही पुलिस ने सारे मनसूबो पर पानी फेर दिया.
क्या कहते है एसपी
शराब से भरी ट्रक जप्त होने के बाद उत्पाद विभाग के एसपी ने बताया कि मुझे गुप्त सूचना मिली थी कि 12 चक्के वाले ट्रक में भरकर हरियाणा से शराब की बड़ी खेप पटना ले जाया जा रहा था. जिसके बाद वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर नाकाबन्दी कर गहनता से जांच की तो एक हजार पेटी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा गया. चालक राजस्थान के रहने वाला है. जिससे पूछताछ की जा रही है. लगभग एक करोड़ कीमत की अंग्रेजी शराब जप्त किया
गौरतलब है कि बक्सर पुलिस लगातार शराब माफियाओं का कमर तोड़ने में लगा हुआ है. जिसका परिणाम है कि शराब की कई बड़ी खेप पकड़ा गया है.

Comment here