अपराध

पहले कराया दुष्कर्म की प्राथमिकी फिर उसी के साथ पति पत्नी की तरह कर रही थी जीवन व्यतीत

Spread the love

जिस नाबालिक लड़के पर युवती ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप, उसी लड़के के साथ पटना के फ्लैट से महिला थाना की पुलिस ने युवती को किया बरामद. अधिकारी हुए हैरान

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : जिले से एक हैरान कर देने वाली दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. कुछ ही दिन पहले शहर के नगर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने जिस किशोर पर दुष्कर्म करने का महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराया है, उसी के साथ पटना की एक फ्लैट में पति पत्नी की तरह जीवन व्यतीत कर रहे थे. तभी पुलिस ने दस्तक देकर दोनों को बक्सर लाया. दुष्कर्म की ऐसी घटना से पुलिस के वरीय अधिकारी भी हैरान है. उधर किशोर के परिजनों ने भी उसके अपहरण कर लेने का आरोप लगाकर युवती एवं उसके परिजनों के खिलाफ रोहतास जिले के दावथ थाने में एफआईआर दर्ज कराया है.

युवती ने दुष्कर्म का तो किशोर के पिता ने अपहरण का मामला कराया था दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के मुनीब चौक की निवासी युवती ने रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के एक नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर महिला थाना बक्सर में एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस इस मामले में आरोपी किशोर की तलाश कर रही थी. इसी बीच उसके पटना के बुद्धा कॉलोनी में होने की जानकारी मिली. पुलिस ने छापेमारी की तो बुद्धा कॉलोनी के इस फ्लैट में आरोपी और आरोप लगाने वाली युवती दोनों को बरामद किया गया. उधर, किशोर के पिता ने भी दावथ थाने में युवती तथा उसके परिजनों पर किशोर के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. ऐसे में पुलिस ने किशोर के परिजनों को भी उसके बरामद होने की सूचना दी. दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां न्यायालय के आदेशानुसार युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

क्या कहती हैं थानाध्यक्षा

युवती के द्वारा थाने में किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर उसकी तलाश हो रही थी. इसी बीच वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा यह ज्ञात हुआ कि आरोपी पटना के फ्लैट में है. जहां से आरोपी के साथ युवती को भी बरामद किया गया.

गौरतलब है कि युवती एवं किशोर के परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए अलग अलग प्राथमिकी के बाद एक ही फ्लैट से पति पत्नी के रूप में रह रहे दोनों प्रेमी जोड़े को बरामद कर पुलिस भी हैरान है.

Comment here