शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
ताज़ा
वासुदेवा में फर्नीचर के बहाने चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री पुलिस ने चार घंटे में लूटकांड सुलझाया, एक गिरफ्तार डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी
स्थानीय

शाहरुख को जारी हुआ कानूनी नोटिस, वजह जान लीजिए

द जनमित्र | शशि

बॉलीवुड के बादशाह, किंग खान यानी शाहरुख खान सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार फिल्मी पर्दे की चकाचौंध से नहीं, बल्कि एक कानूनी नोटिस के चलते। बिहार के बक्सर जिला उपभोक्ता आयोग ने मंगलवार को शाहरुख खान, आदित्य बिरला फाइनेंस और बायजू शिक्षण संस्थान को नोटिस जारी किया है। मामला परिवाद पत्र संख्या 26/2025 से जुड़ा है, जिसे डुमरांव के ठठेरी बाजार निवासी मनोज कुमार सिंह ने दायर किया।


दरअसल, मनोज ने अपनी बेटी श्रेयशी सिंह के लिए बायजू के ऑनलाइन कोर्स में दाखिला लिया था। नियमों के मुताबिक, उन्हें 10 हजार रुपये बतौर डाउन पेमेंट देने थे, बाकी राशि का भुगतान आदित्य बिरला फाइनेंस को करना था। बायजू ने वादा किया था कि अगर कोर्स पसंद नहीं आया तो किस्त काटकर डाउन पेमेंट की राशि लौटा दी जाएगी। लेकिन जब श्रेयशी को पढ़ाई पसंद नहीं आई और मनोज ने नामांकन रद्द कर पैसे वापसी की मांग की, तो कंपनी ने सिर्फ आश्वासन दिए। नतीजा? न पैसे लौटे, उल्टे उनके खाते से 7425 रुपये की एक EMI भी काट ली गई।
मनोज ने बार-बार गुहार लगाई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार, हताश होकर उन्होंने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। अब इस मामले में शाहरुख खान का नाम इसलिए जोड़ा गया क्योंकि वे बायजू के ब्रांड एंबेसडर हैं। आयोग ने तीनों पक्षों को जवाब देने का निर्देश दिया है। ये मामला न सिर्फ उपभोक्ता अधिकारों की बात करता है, बल्कि सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाता है। देखना ये है कि किंग खान और बाकी पक्ष इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं। तब तक, ये कहानी चर्चा का विषय बनी रहेगी।