स्थानीय

लॉ कॉलेज में हुआ मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

Spread the love

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: बीते शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के अध्यक्ष-सह-प्राचार्य की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन सचिव-सह-कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह के द्वारा किया गया.

इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मतदाता का अधिकार एवं एक वोट की कीमत के संबंध में बताया गया तथा सभी उपस्थित व्यक्तियों से अपील किया गया कि इस अभियान को तेज करें ताकि कोई भी मतदाता गुमराह ना हो सके, एवम अपना वोट निष्पक्ष रूप से डाले.

वही कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह ने बताया कि आपके वोट पर सिर्फ आपका अधिकार है. इसलिए आप अपने मत को स्वतंत्र रूप से प्रयोग अवश्य करे साथ ही साथ अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक करना चाहिए. उक्त अवसर पर महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक डॉक्टर पुष्पा सिंह, माला दास, अलका कुमारी, राजेश कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार तथा शिक्षकेत्तर कर्मी जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, मदन सिंह, मुकेश कुमार,धर्मेंद्र कुमार, मदन सिंह, जगन्नाथ राम सहित छात्र-छात्र सौरभ कुमार, कामतानाथ तिवारी,कृष्ण जी तिवारी, अनिता कुमारी, संजना कुमारी आदि उपस्थित थे .

Comment here