ग्राउंड रिपोर्ट

केंद्रीय कारा के मुक्त कारागार से एक कैदी हुआ फरार

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर : केंद्रीय कारा के मुक्त कारागार से एक कैदी फरार हो गया हैं. कैदी के फरार होने के बाद जेल के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है.आनन-फानन में पहले तो अपने स्तर से कैदी की तलाश की गई, लेकिन जब कैदी का कोई अता-पता नहीं चला तो मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर अब फरार कैदी की तलाश की जा रही है.


हत्या के जुर्म में काट रहा था सजा इस घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार ओपन जेल में सजावार बंदी के रूप में सजा भुगत रहे सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के पांडेय टोला, चटेया गांव निवासी परमानंद पांडेय के 52 वर्षीय पुत्र सतीश पांडेय को बक्सर के मुक्त कारागार में रखा गया था. नियम से बुधवार को भी वह काम करने के लिए जेल से बाहर गया था लेकिन फिर वापस नहीं लौटा. शाम को जब कैदियों कि गिनती होने लगी तो पता चला कि वह जेल में नहीं लौटा है तो जेल के अधिकारियों ने अपने स्तर से उन्हें ढूंढने का प्रयास किया लेकिन पूरी रात जब उनका कोई अता पता नहीं चला तो इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बताते चले की मुक्त कारागार में कैदियों को तब रखा जाता है जो वह अपनी सजा कि ज्यादातर अवधि गुजार चुके होते हैं और उनका व्यवहार बेहतर होता है.

ऐसे कैदी जेल से बाहर जाकर दिन में कोई कामकाज भी कर सकते हैं. यहां वह अपने परिवार वालों के साथ भी रह सकते हैं. हालांकि सतीश पांडे के परिवार के लोग उनके साथ नहीं थे. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भागे हुए कैदी एक संभ्रांत परिवार से आते हैं. उनके पुत्र एवं पुत्री इंजीनियरिंग एवं डाक्टरी की पढ़ाई करते हैं. कारागार में सजा भुगत रहे सतीश पांडे नामक कैदी हर दिन की भांति काम के लिए जेल से बाहर निकले थे परंतु देर रात तक वापस नहीं लौटे तो इस मामले को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि फरार कैदी की तलाश तेजी से की जा रही है. उम्मीद है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. साथ ही साथ एक टीम का भी गठन किया गया है जो उसके घर पर भी जाएगी और उसके परिजनों से पूछताछ करेगी. उम्मीद है कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comment here