स्थानीय

पुलिस की जीप ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, एसपी ने कहा ब्रेक हो गया था फेल

Spread the love

जिले के डुमराँव शहर में हुआ भीषण हादसा, डुमरांव थाने की पुलिस वाहन का ब्रेक हुआ फेल कई लोग घायल. अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है इलाज. एसपी ने कहा थाने की वाहन का ब्रेक फेल होने से हुआ है हादसा.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के डुमरांव शहर के डुमरेजनी माई रोड़ में वाहन पलटने की सूचना मिलने के बाद डुमरांव थाना प्रभारी दिनेश मालाकर एवं एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी राहत बचाव कार्य के लिए जा रहे थे तभी तेज रफ्तार पुलिस वाहन कई लोगो को रौंदते हुए निकल गई. पुलिस
वाहन से धक्का लगने के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया जिसमें डुमरांव थाने के थाना प्रभारी दिनेश मालाकार को भी गम्भीर चोट आई है. पुलिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है जिसमें आधा दर्जन लोग चोटिल हुए है वही प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की चार पांच बाइक के अलावे सड़क पर दीपावली का बाजार कर रहे कई लोगो को धक्का लगा है.

क्या कहते है अधिकारी

घटना की जानकारी देते हुए डुमरांव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि एक वाहन पलटने से कई लोगो के दबे होने की सूचना मिली जिसके बाद थाने की पुलिस टीम राहत बचाव कार्य के लिए जा रही थी तभी पुलिस वाहन की ब्रेक फेल हो गया जिसमें तीन से चार लोगों को चोट आई है

आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन पर किया पत्थराव

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस वाहन पर ईट पत्थर से हमला कर दिया जिसमें थाना प्रभारी दिनेश मालाकार को भी चोट आई है. एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जो जानकारी वहां के अधिकारियो ने दी है उसमें बताया गया है कि पुलिस वाहन का ब्रेक फेल हो गया था जिसके चपेट में आने से तीन से चार लोग इंजर्ड हो गए है सभी का इलाज चल रहा है.थाना प्रभारी को भी चोट आई है.

गौररलब है कि पुलिस वाहन से हुए इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो मे आक्रोश है जिसको देखते हुए बड़ी संख्या में थाना पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.

Comment here