शराबबन्दी वाले बिहार में थाने के चौकीदार ने शराब पीकर की हाई वोल्टेज ड्रामा. सोशल वायरल हुई वीडियो अब तक 10 लाख से अधिक लोगो ने इस मीडिया में वीडियो को किया लाइक और शेयर. थाना प्रभारी ने कहा मुझे भी कुछ देर पहले मिला है यह वीडियो. वरीय अधिकारियो से करूँगा शिकायत जिससे वर्दी को दागदार करने वालो पर हो सके सख्त कार्रवाई.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: वर्ष 2016 से ही बिहार में शराबबंदी का कानून लागू है. शराब की सेवन करने से लेकर बिक्री करना गैर कानूनी है. उसके बाद भी जिनके कंधे पर इस कानून को लागू करने की जिम्मेवारी बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने दी है वही अक्सर शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा करते दिख जाते है. जिसके कारण सरकार की खूब फजीहत होती हैं. कुछ ऐसी ही तस्वीर बिहार के बक्सर जिले के रामदास राय के डेरा ओपी के चौकीदार का ड्रामा सामने आया है. जहां के चौकीदार शराब के नशे में अर्धनग्न होकर खूब हाई वोल्टेज ड्रामा करते और भद्दी भद्दी गालियां देते दिखाई दे रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग भद्दी भद्दी कॉमेंट कर रहे हैं लेकिन बक्सर की पुलिस अब तक उस चौकीदार पर कोई कार्रवाई नही की हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया में लोग लिख रहे हैं “जब सैया भयो कोतवाल तो डर काहे का”.
10 लाख से अधिक लोग उस वीडियो को कर चुके है लाइक और शेयर
शराब के नशे में चूर चौकीदार का हाई वोल्टेज ड्रामा करते यह वीडियो सोशल मीडिया में अब तक 10 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया हैं. जिसको तेजी से लाइक और शेयर भी किया जा रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. हैरानी की बात है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो पुलिस के वरीय अधिकारियों को मिलने के बाद भी उस चौकीदार पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और बड़े ही शान से वह चौकीदार अभी भी थाने में ड्यूटी कर रहा है.

नवरंग राय के डेरा का है यह वीडियो
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो रामदास राय डेरा ओपी थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत के नवरंग राय के डेरा की है जहां के रहने वाला चौकीदार मदन यादव शराब के नशे में चूर अर्धनग्न होकर खूब हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहा है जिसे एक व्यक्ति पकड़कर घर जाने का आग्रह कर रहा है लेकिन चौकिदार तलमलाते हुए उस पर कभी थप्पड़ चला रहा है तो कभी भद्दी भद्दी गालियां बकते दिखाई दे रहा है.
थाना प्रभारी ने वीडियो का किया पुष्टि
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे चौकीदार के वीडियो की सत्यता की पुष्टि करते हुए उसी थाना के थाना प्रभारी नमो नरायण राय ने बताया कि वीडियो मेरे यहां के चौकीदार की है और यह गलती हम वर्दीधारियों के लिए अक्षम्य है क्योंकि हम सभी ने इसका सेवन न करने की सपथ ली है आज ही यह वीडियो मेरे पास आया है जिसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियो को दूंगा क्योकि कार्रवाई तो वरीय अधिकारियो को ही करना है.
गौरतलब है कि चौकीदार का शराब के नशे में चूर होकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है. देखने वाली बात यह होगी कि शराबबंदी कानून को लागू कराने के दौरान कई पुलिस कर्मियो ने अपनी जान की बाजी लगा दी. उसी जिले के चौकिदार शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा कर वरीय अधिकारियो को खुलेआम चुनौती दे रहा है और अधिकारी केवल कमजोरों पर अपना ताकत दिखाते है.

Comment here