ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

महादलितों के उत्थान के लिए किया जा रहा है सर्वेः संतोष निराला

Spread the love

महादलित आयोग के अध्यक्ष संतोष निराला पहुँचे बक्सर, कहा अनुसूचित जाति जनजाती के उत्थान के लिए पूरे बिहार में कराया जा रहा है सर्वे, राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का इस तबके के लोगो को कितना मिल रहा है लाभ.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः महादलित आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद दूसरी बार बक्सर पहुंचे संतोष निराला ने जिला अतिथि गृह में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार के द्वारा मेरे कंधे पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. समाज के जो सबसे पिछले पायदान पर बैठे हुए अनुसूचित जाति जनजाति समाज के जो लोग हैं उनको कैसे मुख्य धारा में लाया जाए और वह भी विकास के पथ पर आगे बढ़े इसके लिए पूरे बिहार के अनुसूचित जाति जनजाति टोले का सर्वे किया जा रहा है जिससे यह पता चल सके कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कौन-कौन सी योजनाओं का उन्हें कितना लाभ मिल रहा है.

समाज के इस तबके के उत्थान के लिए संकल्पित है सरकार

वहीं उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज के सभी तबके के लोगों के उत्थान के लिए चिंतित है खासकर आज भी आजादी के 77 साल बाद समाज के जो पिछले पायदान पर बैठे हुए अनुसूचित जाति जनजाति समाज के लोग हैं उनको कैसे मुख्यधारा में लाया जाए इसको लेकर सरकार कई योजना चला रही है लेकिन उन योजनाओं का लाभ उन्हें कितना मिल रहा है इसका भी सर्वे आयोग करा रहा है. सितंबर महीने में इसको लेकर अधिकारियो के साथ बिहार के तमाम जिलों में फेज वाइज बैठक की जाएगी.

देश के सभी राज्यो से अधिक बिहार में इस समाज के उत्थान के लिए किया जा रहा है काम

वही उन्होंने पूरे देश के आंकड़ों को बताते हुए कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति समाज के लोगों के उत्थान के लिए देश के सभी राज्यो से अधिक योजना बिहार में सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है उनकी स्थिति और बेहतर कैसे हो इस दिशा में पहल किया जा रहा है


गौरतलब है कि बक्सर में कई ऐसे महादलित टोले हैं जहां आज भी जाने के लिए संपर्क पथ नहीं है सड़े हुए नालियों की पानी और गंदगी के बीच उनका जीवन चल रहा है राज्य सरकार के द्वारा वैसे भूमिहीनों के आवास के लिए जो जमीन उपलब्ध कराने की बात कही गई थी वह भी केवल कागजो पर ही है.

Comment here