गस्ती गाड़ी सड़क किनारे लगाकर खर्राटे ले रहे थे दारोगा जी, तभी पहुँच गए पुलिस कप्तान, कर दी खड़े खड़े सस्पेंड. पुलीस महकमे में मची खलबली.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर: जिले के पुलिस कप्तान इन दिनों एक्शन मोड़ में है लापरवाह पुलिस वालों को ऑन द स्पॉट सस्पेंड कर दे रहे है जिससे पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है. आलम यह है की आधी रात को कब किस इलाके की विधि व्यवस्था को जांच करने एसपी पहुचेंगे इसकी जानकारी विभाग के किसी भी मातहत को नही हो रहा है और लापरवाह पुलिस वाले उनका शिकार बन जा रहे है. ताजा मामला डुमरांव का है. देर रात एसपी जिले के डुमराँव अनुमंडल में पहुँच गए, जहां सड़क किनारे खड़ी गस्ती गाड़ी पर जब उनकी नजर पड़ी तो वह उसके समीप पहुँच गए, इस दौरान गस्ती गाड़ी में सवार डुमराँव थाने के एसआई बंका चौधरी गाड़ी में ही खर्राटे ले रहे थे इसी बीच चालक एसपी साहब को देख सैल्यूट मारने के साथ ही एसआई को जगाने का प्रयास किया तब तक एसपी उन्हें रात्रि डेढ़ बजे के करीब सस्पेंड कर चुके थे जिसके बाद वहाँ से पुलिस कप्तान की गाड़ी आगे बढ़ गई और कई थानों का उन्होंने निरीक्षण किया. गस्ती गाड़ी की जानकारी लेकर जांच करते हुए मुख्यालय में पहुँच गए.
ठंड में बढ़ जाती है चोरी और आपराधिक घटनाये
ठंड के मौसम में कुहासे और ठंड को देख अपराधी सक्रिय हो जाते है जिसको देखते हुए एसपी मनीष कुमार के द्वारा औद्योगिक तथा डुमरांव थाने का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की तथा उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश भी थानाध्यक्षों को दिए. उनका निरीक्षण रात 2:00 बजे तक चला. इस दौरान एसपी बारीकी से लंबित मामलों की फाइलें खंगालते देखे गए. गस्ती में लापरवाह एसआई को उन्होंने सस्पेंड भी कर दिया.
क्या कहते है एसपी
रात्रि में सड़कों पर एसपी की चहलकदमी का सवाल जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि सप्ताह में तीन दिन वह खुद रात्रि में जिले के किसी भी सुदूरवर्ती इलाके में पहुँचकर विधि व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यो का समीक्षा करते है. ठंड में चोरी की घटनाओं में वृद्धि होने के साथ ही साथ अपराधी भी सक्रिय हो जाते है. आने वाले क्रिसमस और नए साल में शराब का भंडार करने को लेकर शराब माफिया भी सक्रिय हैं इन सभी पर नक़ल कसने को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है जो लोग भी लापरवाही बरत रहे है उनपर कार्रवाई हो रही है.
गौरतलब है कि दस दिनों के अंदर दूसरी तीसरी बार एसपी डुमराँव अनुमंडल में मध्य रात्रि को पहुँचकर पुलिसिंग का जायजा लिया था. सर्दी की रात में पुलिस कप्तान को सड़कों पर देख अधिकारियो के पसीने छूट रहे है हालांकि इस दौरान पुलिस को कई बड़ी उपलब्धियां भी मिल रही है. निरन्तर जांच पड़ताल में कई अपराधी भी पकड़े जा रहे है.

Comment here