ग्राउंड रिपोर्ट

पुलिस खुद नहीं है महफूज तो आम जनता का क्या होगा……

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: बक्सर शहर में चोरी छिनैती जैसी घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है. यहां के युवा हीरोइन एवं मादक पदार्थों से ग्रसित होते जा रहे हैं. जिसका दुष्प्रभाव बक्सर की जनता को झेलना पड़ रहा है. आए दिन देखा जा रहा है कि नशे में इतना मगरूर हो जाते है की अपराधी चोरी छिनैति करने से थोड़ा सा भी नहीं कतराते हैं और धड़ल्ले से ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं.

नशे की लत ने चोरों को इतना बेखौफ बना दिया है कि पुलिस अधिकारियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं तो आम जनता की स्थिति क्या होगी. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. बताते चलें कि ऐसे ही एक घटना बक्सर के मुख्यालय डीएसपी अशफाक अंसारी के घर घटी है. आधी रात को तीन चोरों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने घर के अंदर लगे हुए इनवर्टर की चोरी कर वहां से भाग निकले. रात में जब बिजली कटी तो गार्ड इनवर्टर के पास पहुंचा तो देखा कि इनवर्टर गायब है तो इस घटना की जानकारी डीएसपी को दी. तब मुख्यालय डीएसपी ने इस चोरी की सूचना नगर थाना पुलिस को दी.ऐसी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इस मामले में पुलिस तेजी से जांच में जुट गई और कुछ ही देर में तीनों चोरों को पकड़ लिया गया.

साथ ही साथ इनवर्टर की भी बरामदगी कर ली गई .इन चोरों की पहचान सिविल लाइन निवासी प्रशांत कुमार दीपक कुमार भट्ट एवं पीपी रोड निवासी अविनाश कुमार तिवारी के रूप में की गई .नगर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि सूखे ताड़ के पेड़ गिर जाने से मुख्यालय डीएसपी के आवास की बाउंड्री टूट गई थी. इस टूटी बाउंड्री का लाभ उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया था.

Comment here