शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
ताज़ा
वासुदेवा में फर्नीचर के बहाने चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री पुलिस ने चार घंटे में लूटकांड सुलझाया, एक गिरफ्तार डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी
स्थानीय

नहीं रही पत्रकार उमेश पांडे की मां विजयलक्ष्मी

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर में ईटीवी भारत के वरिष्ठ संवाददाता उमेश कुमार पांडेय को मातृशोक हो गया है. बीती रात अचानक करीब 11 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई. आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया किंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. पत्रकार की माँ विजयलक्ष्मी देवी की उम्र तकरीबन 78 वर्ष थी. विजयलक्ष्मी देवी अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं पति सुरेंद्र पांडेय जिनकी आयु 80 वर्ष है ,अभी जीवित हैं और स्वस्थ हैं. विजयलक्ष्मी देवी की पांच संतानों में चार पुत्र और एक पुत्री है. संवाददाता उमेश कुमार पांडेय सबसे छोटे पुत्र हैं विजयलक्ष्मी देवी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कुल्हाड़ियां में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. इनका अंतिम संस्कार बक्सर मुक्तिधाम चरित्रवन में करीब साढ़े दस बजे होगा.