द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: पूरे बिहार में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का लिस्ट जारी कर दिया गया. सोमवार को बक्सर जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह का स्वागत समारोह रामलीला मंच पर आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता राम विनोद राय एवम मंच संचालन राजवंश सिंह ने किया. इस नए जिलाध्यक्ष का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत फूलमाला के साथ किया गया.


वही इस समारोह के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा के सभी नेता एवं कार्यकर्ता बंधु हमें मार्गदर्शन करते रहेंगे ताकि संगठनात्मक कार्य को सुचारू रूप से चला सकूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन जन तक पहुंचा पाऊं ये मेरा लक्ष्य होगा. आज सोशल मीडिया के द्वारा बक्सर के सांसद के विपक्ष में जो अफवाह फैलाई जा रही है वह बेबुनियाद है.


क्योंकि ये बात सभी लोगों को पता है कि संसद प्रणाली में सांसद निधि का पैसा अपने ही क्षेत्र में खर्च हो सकता है. श्री सिंह ने अपने नेता प्रधानमंत्री एवं बक्सर सांसद के द्वारा किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला. जैसे चौसा में पावर प्लांट का निर्माण, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, बक्सर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाना ,चौसा डुमरांव कारीडोर निर्माण,सांसद खेल कूद का आयोजन होने से यहां का सम्मान बढ़ा है. इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में माधुरी कुंवर, सत्येंद्र कुमार, प्रदीप दुबे , विंध्याचल सिंह, प्रदीप राय, मनोज कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, शीला त्रिवेदी, चंदा पांडे, इंदु देवी, दुर्गावती चतुर्वेदी, रामकुमार सिंह, प्रियव्रत सिंह, राजवंश सिंह, राजाराम पाण्डेय, बलिराम पांडे, उमाशंकर राय, जनार्दन राय मनोज पांडे आदि लोग उपस्थित थे.



Comment here