डुमरावं में दिनदहाड़े थाने से 200 मीटर की दूरी पर बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड सेना के जवान से अपराधियों ने छीन ली 50 हजार नकद के साथ पासबुक. पुलिस महकमे में मचा हड़कंप. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की नाकाबंदी.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर : डुमरावं शहर में थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने पीएनबी बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे रिटायर्ड सेना के जवान से दिन दहाड़े 50 हजार नकद के साथ पासबुक झपटा मारकर फरार हो गए. पीड़ित के द्वारा जैसे ही थाने को इसकी सूचना दी गई, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पूरे शहर में नाकाबन्दी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
झपटा मारकर पैसा ले भागे अपराधी
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सेना के रिटायर्ड जवान पीएनबी बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर थैला में रखकर जैसे ही ऑटो में बैठकर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर पहुँचे तभी, बाइक सवार अपराधियों ने पैसे से भरा थैले को झपटा मारकर ले भागे. जिसके बाद पीड़ित सेना के रिटायर्ड जवान लाखन सिंह ने थाने को इसकी सूचना दी. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वही दिन दहाड़े अपराधियों के मनोबल हाई देखकर लोग सहम गए है.
क्या कहते है अधिकारी
घटना की जानकारी देते हुए डुमराव थाना प्रभारी दिनेश मालाकार ने बताया कि बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे एक व्यक्ति के पैसा से भरा थैला झपटा मारकर अपराधियों ने ले भागा है. पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिया के अनुसार उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
गौरतलब है कि दिनदहाड़े हुए इस लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है. पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस का यह दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

Comment here