ग्राउंड रिपोर्ट

पत्रकार की स्मृति में आयोजित की गई प्रतियोगी परीक्षा

Spread the love

जनमित्र | डेस्क

बक्सर के युवा पत्रकार की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज प्रतियोगी छात्रों के बीच एक लिखित प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर उच्च विद्यालय बक्सर के परिसर में हुआ. इस कार्यक्रम में जिले के पचहत्तर प्रतिभागीयों ने परीक्षा में भाग लिया. इस संबंध में ट्रस्ट के प्रोगाम-कोआर्डिनेटर सह केनारा बैंक में कार्यरत दीपशिखा ने बताया कि बक्सर के पत्रकारिता जगत के युवा ,निर्भीक पत्रकार विवेक के स्मृति में विवेक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य किये जाते हैं. उनके स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक साल पूरे वर्ष चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रदर्शनी भी लगायी जाती है.

इस कार्यक्रम की श्रृंखला में अप्रैल के प्रथम पखवारे में 2 अप्रैल को प्रतियोगी परीक्षार्थियों के बीच लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागियों को स्मृति दिवस 14 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा तथा ट्रस्ट के द्वारा संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिलेगा. गौरतलब है कि इस संस्थान से निकले दो दर्जन से अधिक बच्चे देश के विभिन्न सरकारी संस्थानों में अपनी सेवा दे रहे हैं वहीं ट्रस्ट के संचालक विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि 9 अप्रैल को ट्रस्ट के द्वारा स्थानीय ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा

साथ ही 14 अप्रैल को एक स्मृति सन्दर्भ सह अंतर स्कूल डांस कॉम्पिटिशन नगर भवन बक्सर में आयोजित है. बक्सर उच्च विद्यालय बक्सर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डा० विजय कुमार मिश्रा, ट्रस्ट के सुलभ कुमार सिन्हा, शिक्षक राहुल सिन्हा, सोनू, उज्ज्वल, प्रियंका, दीपांकर, अभय कुमार, धर्मेंद्र यादव, धर्मेन्द्र पांडेय, आशीष, अमन, रश्मि, ममता, दीपक, विक्की,पल्लवी, प्रकाश, अर्जुन, विशाल, राजकुमार, संदीप समेत संस्थान के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे.

Comment here