अपराध

अपराधियों ने दिन-दहाड़े दूध व्यवसायी को मारी गोली

Spread the love

बाइक सवार अपराधियो ने दिनदहाड़े दूध व्यवसायी को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप. गम्भीर स्थिति में सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर. आदर्श आचार संहिता में भी अपराधियो का मनोबल हाई देख सहमे जिलेवासी.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : जिले में अपराधियों का मनोबल सातवे आसमान पर है. आदर्श आचार संहिता में जहां पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट है. उसके बाद भी अपराधी आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने से बाज नही आ रहे है. ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है जंहा बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर हुकहां गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने दुध व्यवसायी को दिन दहाड़े पीठ में गोली मार मार दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग इधर उधर भागने लगे. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दूध व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जंहा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुराने विवाद में गोली मारने की आशंका पुलिस जता रही है.

जिला मुख्यालय से दूध बेचकर वापस लौट रहा था व्यवसायी

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इजरी गांव निवासी 55 बर्षीय नंदजी यादव जिला मुख्यालय से दूध बेचकर घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बक्सर-इटाढ़ी रोड पर हावर्ड स्कूल के समीप पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी पर गोली चलाना शुरू कर दी. एक गोली व्यवसायी के पीठ में लगते ही सड़क पर गिरकर तड़पने लगा. जिससे घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जंहा से डॉक्टरों ने जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने और टाउन थाने की पुलिस अस्पताल में पहुँचकर मामले की जानकारी लेने के साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

क्या कहता है घायल

वही अपराधियों की गोली से घायल नन्दजी यादव ने बताया कि, पूर्व में जिन लोगों के साथ विवाद चल रहा था उनके द्वारा ही गोली मारी गई है.

क्या कहती है पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि, इजरी गांव के रहने वाले दूध विक्रेता नन्दजी यादव को अपराधियों ने गोली मारी है. गोली जख्मी के पीठ में लगी है. बताया जा रहा है कि पूर्व में किसी बात को लेकर दूध व्यवसायी का विवाद चल रहा था. फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी.

गौरतलब है कि 16 मार्च से ही पूरे देश में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. सड़को पर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति के बाद भी अपराधियों ने दूध व्यवसायी को गोली मारकर पुलिस को खुली चुनौती दी है.

Comment here