बक्सर जिले में चोरो का आतंक. सोनार की दुकान से सोने-चांदी के साथ 800 किलोग्राम के लोहे की आलमीरा भी उठा ले गए चोर. ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस. धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव का है मामला.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : जिले में चोरी के बढ़ते घटनाओं से लोग परेशान है. चोरो के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. यही कारण है कि जिले कि किसी भी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में गुरेज नही कर रहे है. ताजा मामला धनसोई थाना क्षेत्र के समाहुता गांव का है जंहा, बीते रात चोरों ने सोने-चांदी और बरतन की दुकान में प्रवेश कर लाखों रुपये के गहने तथा नकदी के साथ 800 किलोग्राम के लोहे का आलमीरा भी उठा ले गए. सुबह जब घटना की सूचना दुकानदार को मिली तो भागे-भागे अपने दुकान पर पहुँचा. तो वह भी हैरान रह गया कि, इतनी वजनी आलमीरा उठाकर चोर कैसे लेकर चले गए. स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दुकान का शटर तोड़कर किया लाखों का चोरी
घटना के सन्दर्भ में मिली जानकारी के अनुसार समाहुता गांव निवासी विष्णु प्रसाद वर्मा समाहुता गांव के पास धनासोई – दिनारा मुख्य सड़क के किनारे सोने चांदी और बर्तन की दुकान चलाते हैं. रविवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए. सुबह सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है. जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि सोने-चांदी के साथ ही 800 किलोग्राम का पैसा रखने वाला लोहे का अलमारी गायब है. दुकानदार ने बताया कि दुकान में 8 क्विंटल की अलमारी थी. जिसमें 30 ग्राम सोने और चांदी के साथ 25 हजार कैश, आभूषण बनाने वाले औजार रखे गए थे. जिसे चोर उठा ले गए. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरो की संख्या एक दर्जन से अधिक होगी.

क्या कहते है ग्रामीण
वही इस घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने बताया कि, 8 क्विंटल की अलमारी चोरों द्वारा कुछ मिनटों में नही ले जाया गया होगा. और इसे उठाने के लिए कम से कम चोर की संख्या डेढ़ दर्जन से अधिक होगी. जो वाहन पर रखकर उस आलमीरा को रखकर ले गए होंगे. ऐसे में पुलिस थाना नजदीक होने के बाद भी पुलिस को जानकारी नही मिलना पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
वही इस घटना को लेकर धनसोई थाना के थाना प्रभारी ज्ञान प्रकाश ने बताया की, चोरी की घटना सामने आई है और मामले की जांच की जा रही है. अलमारी घटनास्थल से तकरीबन आधा किलोमीटर दूरी पर बरामद की गई है. जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
गौरतलब है कि घने कोहरे और हाड़ को कंपा देने वाली इस ठंड में जिले में चोरो का गैंग सक्रिय हो गया है. हालांकि पुलिस की माने तो जल्द ही इस चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा.

Comment here