अपराधस्थानीय

खबर का असर: लाल बालू का काला कारोबार रोकने के लिए जिलाधिकारी ने सँभाला मोर्चा

Spread the love

सर्द रात्रि में सूनसान सड़को पर उतरे जिलाधिकारी, लाल बालू के काले कारोबार को रोकने के लिए खुद सम्भाला कमान. जिला प्रशासन के अधिकारियों के नाक के नीचे से हो रहा था जिले में लाल बालू का काला कारोबार.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : कड़ाके की सर्द रात्रि में सूनसान सड़को पर जिलाधिकारी ने बालू माफियाओ के खिलाफ अभियान छेड़ दी है. लम्बे समय से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के नाक के नीचे हो रहे लाल बालू के काले कारोबार पर ब्रेक लगाने के लिए जिलाधिकारी ने डुमराँव ट्रेनिंग स्कूल के समीप खुद ट्रको का जांच करना शुरू कर दिया है. जिसके बाद बालू तस्करों के साथ अधिकारियों के भी पसीने छूटने लगे है. इसी दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध बालू के कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह अभियान अब निरन्तर चलेगा. मीडिया में यह खबर आई है कि लाल बालू का काला कारोबार हो रहा है. जिसके बाद मैं खुद निरीक्षण करने आया हूँ. इस दौरान परिवहन के नियमों का उलंघन करने वाले कई ट्रको को जब्त किया गया है.

कड़ाके की सर्दी में सूनसान सड़कों पर जिलाधिकारी ने दी दस्तक.

जिले के डुमराँव थाना क्षेत्र के ट्रेनिंग स्कूल के समीप कड़ाके की सर्दी में सुनसान सड़को पर जिलाधिकारी ने जैसे ही दस्तक दी, बालू कारोबारियों से लेकर अधिकारियों के पसीने छूटने लगे है. इसी दौरान जिला अधिकारी ने परिवहन के नियमों का उलंघन करने वाले कई ट्रको को जब्त कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी के सड़क पर उतरने की सूचना मिलते ही बालू माफिया ट्रको को इधर उधर खड़ा कर भागते नजर आए.

क्या कहते है जिलाधिकारी

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मीडिया में खबर प्रकाशित हुई है और सूत्रों से भी जानकारी मिली है की औरंगाबाद और रोहतास जिले से बड़े पैमाने पर बालू की ट्रके अवैध रूप से बालू लेकर बक्सर के रास्ते यूपी में जा रहे है. जिसके बाद मैं खुद निरीक्षण करने के लिए सड़क पर उतरा हूँ. परिवहन नियम के उलंघन में कई गाडियों को पकड़ा गया है. जिस पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया हूँ. आगे भी अब यह जांच अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा.

गौरतलब है कि जज का फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी बेल ऑर्डर और फर्जी रिलीज ऑर्डर पुलिस को थमाकर बालू तस्कर नावानगर थाने से बालू की ट्रक लेकर चले गए है. इस खबर को मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित होते ही जिलाधिकारी ने बालू तस्करों पर नकेल कसने के लिए खुद सड़क पर उतर गए है.

Comment here