ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

बक्सर में टला बड़ा रेल हादसा, अधिकारियों के फूले हाथ पैर.

Spread the love

बक्सर में टला बड़ा रेल हादसा. रेलवे के अधिकारियो की लापरवाही के कारण प्लेटफॉर्म नम्बर 02 की जगह मेन लाइन में पहुँच गई 02351 पटना आनंद बिहार अप स्पेशल ट्रेन. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर तो, अधिकारियो के फुले हाथ पैर. कई अधिकारियो को शोकॉज कर बुलाया गया दानापुर. इसी साल 11 अक्टूबर की रात्रि में जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ था बड़ा रेल हादसा.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : 11 अक्टूबर की रात्रि में जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन में गुजर रही नॉर्थ ईस्ट सुपर फास्ट ट्रेन दुर्घटना के शिकार हो गई थी. जिसमे कई लोगो की जान चली गई थी. उस भीषण ट्रेन दुर्घटना को याद कर आज भी लोग सहम जाते है और दुर्घटना का निशान आज भी वँहा मौजूद है. एक बार फिर बक्सर में बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया. रविवार की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर पटना से चलकर बक्सर पहुँची 02351 अप पटना आनन्द बिहार स्पेशल ट्रेन दो नम्बर प्लेटफॉर्म की जगह मेन लाइन में पहुँच गई, जिसकी सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियो का हाथ पैर फूलने लगा. आरपीएफ के जवानों ने काफी मशक्कत कर यात्रा करने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रेन पर

चढ़ाया और ट्रेन को वँहा से सही सलामत आगे के लिए रवाना किया. इसी दौरान यात्रियो ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रेल मन्त्रालय से सवाल पूछा है कि, इन लापरवाह अधिकारियो पर कब कार्रवाई होगी.

अधिकारियो ने साधी चुप्पी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को लेकर स्टेशन मास्टर से लेकर पैनल में तैनात सभी अधिकारियो से जब बात की गई तो, सभी ने चुप्पी साध ली. वही स्टेशन पर काम कर रहे रेलवे के कुली ने बताया कि उस वक्त हम नही थे, लेकिन जब पहुँचे तो इसकी जानकारी हुई.

कइयों को शोकॉज कर बुलाया गया दानापुर

वही नाम नही छापने के शर्त पर रेलवे के एक बड़े अधिकारी ने बताया है कि दानापुर मुख्यालय में आज लापरवाह कई रेलवे के अधिकारियो को तलब किया गया है. और कार्रवाई भी शुरू हो गई है.

गौरतलब है कि इसी साल रघुनाथपुर में हुए बड़े रेल हादसा का जख्म लोग भूल भी नही पाए है कि, रेलवे की इस बड़ी लापरवाही को सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर
लोग इस वीडियो को शेयर कर खूब ट्रोल कर रहे है.

Comment here