दारोगा के सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी हुआ दर्ज. सर्टिफिकेट लेने शिक्षा विभाग पहुंची महिला दारोगा तो हुआ खुलासा.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : जिले में महिला दारोगा के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामला सामने आते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. जिले में इस तरह का यह पहला मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियो के भी कान खड़े हो गए है.
महिला दारोगा ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव अनुमंडल के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव के रहने वाली प्रियंका कुमारी का चयन वर्ष 2021 में वर्ग 6-8 तक के लिए शिक्षक के पद पर हुआ था. प्रियंका ने तब 9 अगस्त काे एमपी हाई स्कूल में कांउसलिंग भी कराई थी. काउंसलिंग के दाैरान उन्होंने अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र विभाग में जमा कर दी, इसी दाैरान प्रियंका का बिहार दाराेगा में चयन हाे गया. प्रियंका ने सीवान जिले में सब इंस्पेक्टर के पद पर याेगदान कर दिया. पिछले दिनों जब प्रियंका अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र वापस लेने शिक्षा विभाग पहुंची ताे उसे जानकारी हुई कि उक्त कागजात पर काेई अन्य प्रियंका मध्य विद्यालय नेनुआ में नाैकरी कर रही है. मामले काे लेकर प्रियंका ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
नगर थाने के थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है. दोषी पाए जाने पर आरोपित के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
गौरतलब है कि बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने का यह पहला मामला सामने नही आया है. इससे पहले भी प्रदेश के कई अलग अलग जिले में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले के विरूद्ध एफआईआर दर्ज हो चुकी है.

Comment here