स्थानीय

जिले के डुमरांव और चौसा रेलवे स्टेशन के बीच अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर अप लाइन में तीन की हुई मौत.

Spread the love

जिले के डुमरांव और चौसा रेलवे स्टेशन के बीच अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर अप लाइन में तीन की हुई मौत. रेल पुलिस में मचा हड़कंप. रेलवे ट्रैक पर बिखरे शवो को समेटने में जुटी रेल पुलिस, एक कि हुई पहचान.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : दिल्ली हाबड़ा रेलखंड के डुमरांव एवं चौसा रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन में ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई है. जिसके बाद रेल पुलिस के अधिकारियो में हड़कंप मचा हुआ है. सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुची राजकीय रेल पुलिस रेलवे ट्रैक पर बिखरे शवों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. तीनों मृतकों में अब तक केवल एक कि पहचान हो पाई है. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

कल बहन का जाना था तिलक आज रेलवे ट्रैक पर मिला भाई का शव

पहली घटना डुमराव रेलवे स्टेशन के पश्चिम अप लाइन में पोल संख्या 645/19-21 के बीच की है. जंहा ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत होने की सूचना के बाद पहुची रेल पुलिस ने उसकी पहचान रामनिवास मिश्रा, पिता वीरेंद्र मिश्रा गांव कारनामेपुर जिला भोजपुर के रूप में की और उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. घटना स्थल पर पहुँचे परिजनों ने बताया कि घर से बक्सर जाने के लिए निकला था. लेकिन ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की सूचना मिली. मृतक की बड़ी बहन का कल तिलक जाने वाला था और उसी की तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ था. तभी इस हादसे की सूचना से शादी वाले घर में मातम पसर गया. वही दूसरी घटना बक्सर रेलवे स्टेशन से पूरब अप लाइन में पोल संख्या 660/ 30-29 के बीच हुई जंहा 55 बर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. जिसकी अब तक पहचान नही हो पाई है. वही तीसरी घटना बक्सर चौसा रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन में पोल संख्या 664/25-27 के बीच घटित हुई, जंहा 55 बर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है. जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है. तीनों शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए पुराने सदर अस्पताल में भेज रही है.

क्या कहते है अधिकारी

घटना की पुष्टि करते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद यादव ने बताया कि, तीन लोगों की अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर मौत हुई है. एक कि पहचान हो गई है, अन्य दो की पहचान के लिए अगल-बगल के लोगों से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है. तीनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

गौरतलब है कि एक के बाद एक तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना से रेल पुलिस हलाकान रही. सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

Comment here