शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
ताज़ा
वासुदेवा में फर्नीचर के बहाने चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री पुलिस ने चार घंटे में लूटकांड सुलझाया, एक गिरफ्तार डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी
स्थानीय

पश्चिम बंगाल की युवती यूपी के लडके संग हुई फरार, बक्सर में आरपीएफ ने किया गिरफ्तार.

इंटरनेट पर फ्री-फायर गेम खेलते खेलते पश्चिम बंगाल की युवती को उतरप्रदेश के होटल के शेफ से हुआ प्यार. राज्यो की सीमाओं के बंधन को तोड़कर लड़की हुई फरार. घर वालो ने दर्ज कराया एफआईआर. बक्सर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने किया गिरफ्तार. पश्चिम बंगाल से झारखंड के रास्ते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जा रही थी युवती.

बक्सर : सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन ने सीमाओं की दूरियों को समेट कर रख दिया है. कुछ ही महीने पहले इंटरनेट पर गेम खेलने के दौरान सीमा हैदर और अंजू जैसी प्रेमी प्रेमिकाओं को जन्म दिया, जिसने देश की सरहद के सीमाओं को लांघ डाला. एक बार फिर इसी इंटरनेट के फ्री-फायर गेम ने दो प्रेमी प्रेमिकाओं को इतना करीब ला दिया कि पश्चिम बंगाल की युवती उतरप्रदेश के होटल में शेफ का काम करने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर छोड़कर फरार हो गई. परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी थाने पहुँचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी. तब तक युवती पश्चिम बंगाल से झारखण्ड की सीमाओं को पार करते हुए बिहार और उतरप्रदेश की सीमा पर पहुँच गई. इसी दौरान बक्सर आरपीएफ को इसकी भनक लग गई और युवती अपने प्रेमी से मिल पाती उससे पहले ही आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

फ्री-फायर गेम खेलने के दौरान इंटरनेट पर हुआ प्यार

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोतुलपुर जिले के बांकुरा निवासी स्नातक की कि एक छात्रा को इंटरनेट गेम फ्री-फायर खेलते हुए लखनऊ के युवक सनी कुमार से प्यार हो गया. सनी एक होटल में शेफ है. सनी के प्यार में युवती पश्चिम बंगाल और झारखंड की सरहद को पार कर बिहार की सीमाओं को पार कर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती उससे पहले ही बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ेंचौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन

परिजनों ने दर्ज कराई थी एफआईआर

युवती के घर से गायब होने के बाद उसके परिजनों ने थाने में पहुँचकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी. इसी बीच यह सूचना मिली की वह ट्रेन में सवार होकर जा रही है. इसी दौरान बक्सर में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने गाड़ी संख्या 12369 अप हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस से उसे पकड़ लिया औऱ कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया.

क्या कहते हैं अधिकारी :

मामले की पुष्टि करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि, घर से फरार एक युवती को ट्रेन से बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है. वह फ्री-फायर गेम के माध्यम से किसी लड़के के संपर्क में आई थी. उसी के प्रेम में वह पश्चिम बंगाल से भागकर लखनऊ जा रही थी. लड़की के परिजनों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया था.

गैरतलब है कि लड़की के गायब होने से परिजन काफी परेशान थे. वही आरपीएफ के द्वारा सही सलामत जब उसे परिजनों के हवाले किया गया, तो उन्होंने राहत की सांस ली. और आरपीएफ के अधिकारियो एवं जवानों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इंटरनेट पर गेम खेलते खेलते परिजनों के साथ ही गेम खेल घर से एक अनजान सख्स के लिए भाग निकली यह दुर्भाग्य है.