शादी समारोह में शामिल होने के लिए समस्तीपुर से बक्सर पहुँचे माँ के साथ दो मासूम बच्चों की ट्रेन से कटकर रघुनाथपुर में हुई मौत. शादी वाले घर में पसरा मातम. रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : दिल्ली हाबड़ा रेलखंड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से माँ के साथ दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसने भी इस दृश्य को देखा उसके रूह कांप गए. वही स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना जीआरपी के साथ आरपीएफ के जवानों को दी, जिसके बाद घटना स्थल पर पहुँची रेल पुलिस शवों को समेटने में लगी हुई है.
रेलवे क्रोसिंग बन्द होने के बाद भी पार कर रहे थे ट्रैक
ग्याहर अक्टूबर की रात्रि में जिस रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के पास नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त हुई थी, उसी जगह रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद माँ के साथ दोनों मासूम बच्चे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी बीच यह हादसा हो गया. रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिसने भी इस ह्रदय विदारक घटना को देखा उसका रूह कांप गया.
शादी समारोह में शामिल होने के लिए बक्सर आया था परिवार
घटना संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के लरुआ गांव निवासी संजू दास की 22 वर्षीय पत्नी बबीता देवी अपने दो मासूम बच्चे 3 वर्षीय संध्या कुमारी और 2 वर्षीय विक्रांत कुमार के साथ जोगिया पंचायत के कृतसागर में अपनी ननद के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी. रघुनाथपुर के समीप रेलवे फाटक के पास फाटक बंद होने के बाद भी उसकी ननद रेलवे क्रॉसिंग पार कर गई, और फिर बबीता और बच्चों को भी बुलाने लगी. ट्रेन काफी नजदीक थी लेकिन फिर भी बबीता भागते हुए ट्रैक पार करने लगी. इसी क्रम में तेजी से आ रही ट्रेन ने तीनों को मौके पर ही रौंद दिया. इस घटना को जिसने भी देखा वह स्तब्ध रह गया. सभी महिला को यह कह रहे थे कि वह रेलवे ट्रैक पर ना करे. लेकिन उसने सोचा कि वह ट्रेन आने से पहले निकल जाएगी. लेकिन वह अपनी मौत को चकमा देने में नाकामयाब रही और अंतत दोनों बच्चों के साथ उसकी मौत हो गई.
क्या कहते है अधिकारी
घटना की पुष्टि करते हुए हुए बक्सर जीआरपी थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद यादव ने बताया कि, समस्तीपुर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए तीनो बक्सर पहुचे थे. इसी दौरान फाटक बंद होने के बाद भी ट्रैक पार करने लगी और तभी ट्रेन आ गई. जिससे मां और दो बच्चों के ट्रेन के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. तीनों के शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.
गौरतलब है कि इस घटना के बाद शादी वाले घर मे कोहराम मच गया है. स्थानीय लोगो की माने तो मना करने के बाद भी महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. जबकि ट्रेन बिलकुल समीप आ गई थी.

Comment here