दो पूजा समिति के सदस्यों के बीच हुआ बर्चस्व का जंग, आधा दर्जन लोग हुए घायल, दो लोगो का फटा सर. तोड़ दी गई भगवान भाष्कर की प्रतिमा बीते रात का है मामला.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के आज तीसरे दिन डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी व्रती. इसी बीच बीते रात जिले के चौसा प्रखण्ड अंतर्गत महादेवा गंगा घाट पर दो पूजा समिति के सदस्यों के बीच बर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई. जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गये, जिसमें दो लोगो का सर फट गया है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही एक पक्ष के लोगो के द्वारा भगवान भाष्कर की प्रतिमा भी तोड़ दी गई, जिसके बाद व्रतीयो में आक्रोश है. पुलिस देर रात से ही दोनों समिति के लोगो को समझाकर मामला शांत कराने में लगी है. किसी भी पक्ष के द्वारा लिखित शिकायत नही किया गया है.
घाट पर दो गांव के लोगो ने ठोकी दावेदारी
मिली जानकारी के अनुसार मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के कठघरवा के रहने वाले पूजा समिति के सदस्यों ने महादेवा घाट को अपना छठ घाट बताते हुए अपने गांव के लोगो के लिए व्यवस्था करना चाह रहे थे. जबकि महादेव घाट डेरा के लोग अपनी दावेदारी बताते हुए पूजा करना चाह रहे थे. इसी दौरान दोनों गांव के युवा एक दूसरे पर हमला कर दिये, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए है. एक पक्ष के लोगो ने भगवन भाष्कर की प्रतिमा को तोड़ डाला है.
क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हो मुफस्सिल थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि, फिलहाल मामला शांत है. घायलों क इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस मारपीट में कटघरवा निवासी राकेश कुमार 30 वर्ष एवं प्रेम प्रकाश विद्यार्थी 28 वर्ष के सर में गंभीर चोट लगी है. कई टांके लगाए गए हैं. हालांकि किसी भी पक्ष के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. घाट पर शांति बहाल कायम करने के लिए पुलिस कैंप कर रही है.

Comment here