शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
ताज़ा
वासुदेवा में फर्नीचर के बहाने चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री पुलिस ने चार घंटे में लूटकांड सुलझाया, एक गिरफ्तार डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी
स्थानीय

मां बेटी की हत्या ने उड़ाई पुलिस की नींद

औद्योगिक थाना क्षेत्र के बालापुर में मां बेटी की हत्या से मचा हड़कम्प. सूचना के बाद पहुचे एसपी ने खुद मामले का किया जांच. घटना स्थल से एक व्यक्ति का चप्पल पुलिस ने किया बरामद.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बालापुर गांव में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आया है जहां रात के अंधेरे में लाल यादव नामक एक व्यक्ति के घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला और उसके पांच साल की मासूम बेटी की धारदार हथियार से रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते हैं एसपी मनीष कुमार और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं.

घर से एक बजे रात में भागते हुए एक अपराधी को देखे थे परिजन

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के बालापुर गांव के रहने वाली 35 वर्षीय अनीता देवी एवं उसके पांच साल की बच्ची पूरे परिवार के साथ अपने घर मे सोई हुई थी. घर के सभी सदस्यों के कमरा एक दूसरे से सटा हुआ है और सभी कमरे के दरवाजे खुले थे. रात्रि एक बजे के करीब जब परिवार के ही किसी एक सदस्य की नींद टूटी तो घर की चहारदीवारी फांदकर किसी व्यक्ति को भागते हुए देखा और बिना किसी से कहे सो गया सुबह में जब घर वालो ने एक कमरे में प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए, एक महिला और उसके पांच साल की बच्ची का निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ेंचौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन

क्या कहते है एसपी

वही मामले की जानकारी देते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि हत्या की मोटिव से ही उसकी हत्या की गई है नही तो उतने छोटे बच्चे की हत्या नही की गई होती. घटना स्थल से पुलिस ने एक चप्पल बरामद किया है. डॉग एस्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. हैरानी की बात है कि घर से निकलकर भागते हुए एक व्यक्ति को देखने के बाद भी घर के सदस्यों ने उसके रूम में जाकर उसे क्यो नही देखा या फिर शोर क्यो नही मचाया सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है.

गौरतलब है कि छठ पूजा के दौरान हुए इस वारदात ने पुलिस के आंखों से नींद गायब कर दिया है वही आधिकारिक सूत्रों की माने तो पुलिस हत्यारे के बेहद करीब है और कभी भी इस मामले की खुलासा कर सकती है.