स्थानीय

बक्सर जेल के कैदी धूमधाम के साथ कर रहे हैं चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का अनुष्ठान

Spread the love

बक्सर के जेल में भी कैदी धूम-धाम के साथ कर रहे है चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व का अनुष्ठान. साथी कैदियो के साथ जेल प्रशासन कर रहा है सहयोग. व्रती कैदियो के बीच जेल प्रशासन ने बांटी नए कपड़ो के साथ, पूजा सामग्री. छठ के गीतो से गूंज उठा है जेल का चार दिवारी. कुल 19 कैदीयो ने नहाए खाये के साथ शुरू किया महाव्रत.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : विश्वामित्र की पावन नगरी बक्सर के केंद्रीय कारा से लेकर अन्य जेलों के कुल 19 बंदियों के द्वारा चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का अनुष्ठान किया गया है. विभिन्न अपराधों में सजा काट रहे केंद्रीय कारा, महिला कारा एवं ओपेन जेल के कुल 19 कैदियो ने विधि विधान के साथ इस महाव्रत का अनुष्ठान किया है. आज नहाए खाये के साथ शुरू हुए इस महाव्रत के पहले दिन, जेल प्रशासन के द्वारा बंदी व्रतियों के बीच नए वस्त्र के साथ, पूजन सामग्री का वितरण किया गया है. व्रती कैदियो के इस महाव्रत को सम्पन्न कराने में साथी कैदियो के साथ ही जेल प्रशासन के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक हाथ बंटा रहे है. छठ की मधुर गीतों से जेल की चारदीवारी के अंदर का वातावरण भक्तिमय हो गया है. हर्षोल्लास के साथ इस महाव्रत को जेल के अंदर भी बंदी कर रहे है.

कुल 19 बंदियो ने रखा व्रत

जिले के अलग-अलग जेलों के अंदर बन्द कुल 19 कैदियों के द्वारा छठ का महा अनुष्ठान किया गया है. कारा प्रशासन के द्वारा सभी कैदियों को छठ के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. जेल के अंदर के तालाबों की साफ सफाई से लेकर प्रसाद तैयार कराने में बंदी साथियो के साथ जेल प्रशासन भी पूरा सहयोग कर रहा है. जेल प्रशासन के द्वारा एक पारिवारिक माहौल व्रती कैदियो के बीच कायम करने की पूरी कोशिश की गई है.

क्या कहते है जेल के अधिकारी

केंद्रीय कारा अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि, केंद्रीय कारा में नौ बंदी छठ कर रही हैं, जबकी महिला कारा में सात एवं मुक्त कारागार में तीन कैदी छठ कर रहे हैं. आज शुक्रवार को छठ कर रहे छठ व्रतियों के बीच नए वस्त्रों का वितरण भी जेल प्रशासन के द्वारा किया गया. केंद्रीय कारा के विशाल तालाब की साफ-सफाई कराई गई है. बेहतर ढंग से साज-सज्जा भी किया जा रहा है. छठ के गीत भी बजाए जा रहे हैं. बिहार सहित पूरे विश्व में होने वाले आस्था के इस महापर्व को जेल के 19 बंदियो के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. जिसमे साथी कैदी भी व्रति कैदियों की काफी मदद कर रहे हैं. कुल मिला कर माहौल पूरी तरह से छठमय हो गया है.

गौरतलब है नहाए खाए के साथ शुरू हुए इस चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व को लेकर हर कोई उत्साहित है. जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन, जेल प्रशासन व्रतियों के अनुष्ठान को सफल पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पूरे तन्मयता के साथ लगे हुए है.

Comment here