विधि व्यवस्था साफ-सफाई को लेकर डुमराँव विधायक के द्वारा किया गया छठ घाटों का निरीक्षण. निरीक्षण के दौरान पाए गए त्रुटि को जल्द से जल्द ठीक करने का दिया गया दिशा निर्देश.
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर : डुमराँव विधायक अजीत कुमार सिंह ने छठ की तैयारी को लेकर क्षेत्र के छठिया पोखरा, रानी पोखरा, सिमरी रोड के भैंसाहा नदी में छठ स्थान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस क्रम में कमियाे को इंकित करते हुए उसे दुरुस्त करने के निर्देश डुमराँव नगर परिषद् के कार्यपालक अधिकारी को दिए गया. डुमराँव विधायक ने कहा की छठ की तैयारी में किसी भी तरह की कोताही नहीं चलेगी. छठिया पोखरा की तरह ही, रानी पोखरा सहित अन्य छठ घाटों पर पक्की सीढ़ी बनवाई जाये ताकि अर्घ देने में व्रतियों को कठिनाई ना हो. छठ घाटों पर आने वाले रास्ते को समतल कराएं ताकि, श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.
नगर परिषद को निर्देश दिया कि साफ सफाई के उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था रखें. किसी भी छठ घाट में गंदगी न मिले, यह भी सुनिश्चित कराएं. आपदा पदाधिकारी तथा नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि बैरिकेडिंग के ऊपर लाल झंडा लगाएं. उन्होंने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर ड्राप गेट लगाया जाना है कल तक ड्राप गेट लगवाना सुनिश्चित कराएं. सफाई व्यवस्था में कमी देखकर नगर परिषद के पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दिया कि वैसे छठ घाट जहां पूर्व से छठ पर्व में अर्घ्य दिया जाता है. जहाँ कहीं भी गन्दगी है उसे दो दिन के अंदर ही साफ-सफाई हर हाल में करवा लें. किसी भी प्रकार की अनहोनी के लिए मुख्य स्थानों पर हेल्प सेंटर स्थापित करने और सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को 24×7 तैनात रहने का भी निर्देश दिया गया.
इसी दौरान मौके पर भाकपा माले के डुमराँव नगर सचिव कृष्णा राम, वरिष्ठ राजद नेता जगनारायण सिंह, भाकपा – माले व बक्सर सचिव नीरज कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, निजी सहायक मो० नासिर हसन, जाबिर कुरैशी, दीपक तिवारी, देवेंद्र प्रियदर्शी, मो० सलीम, जीतेन्द्र कुशवाहा, पियुष, बाबूलाल राम, वार्ड परिषद सदस्य अनिल राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Comment here